Satna में अनोखी शादी, विक्रम की शादी में पुलिस बनी बाराती,देखे Video
सतना। कोई अपनी शादी के ठीक एक दिन पहले जेल चला जाए तो क्या होगा? हो सकता है कि उसकी शादी कैंसिल हो जाए या फिर तारीख आगे बढ़ा दी जाए। लेकिनए सतना में ऐसा कुछ नहीं हुआ। एक आरोपी के जेल जाने के अगले दिन उसकी शादी पहले से तय समय और विधि विधान से हुई। कैदी की इस अनोखी शादी में पुलिसवाले भी बाराती बने जो उसे अपनी कस्टडी में विवाह सम्पन्न कराने ले गए थे। पुलिस अभिरक्षा में ही विवाह समारोह की सभी रस्मों को पूरा किया गया। जिले का ये अपनी तरह का पहला और अनोखा मामला सामने आया है।
शादी के बाद वापस पहुंचा जेल
न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद पुलिस वाहन से विक्रम को पुलिस अभिरक्षा में विवाह के लिए ले जाया गया। पुलिस की निगरानी में पूरी रीति रिवाज से शादी संपन्न करवाई गई। विवाह की रस्म संपन्न होने के बाद विदाई का कार्यक्रम हुआ। दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ अपने घर पहुंचा। इसके बाद पुलिस उसे वापस जेल ले गई। बताया जा रहा है कि विक्रम बड़े पैमाने पर शराब का अवैध काराेबार करता है।