Umaria News :महिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Umaria News :मध्यप्रदेश में भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है। इसके बाद भी रिश्वतखोरी नहीं रूक रही है। ताजा मामला उमरिया जिले के करकेली का है जहां महिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Photo satna times

आरोपी मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायत बैरवा के सरपंच प्रमोद यादव से एसबीएम की राशि आहरत करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। प्रार्ती द्वारा इसकी शिकायत रीवा लोकायुक्त को की गई थी।

रीवा लोकायुक्त ने करकेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेरणा परमहंस को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी आकांक्षा पांडे सब इंस्पेक्टर लोकायुक्त ने दी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते है

Exit mobile version