जनसम्पर्क समाचारमध्यप्रदेशविंध्यसतना

पौध-रोपण महा अभियान को मिला भारी जन-समर्थन, 1 से 5 मार्च के बीच रोपे गये 14 लाख से अधिक पौधे

सतना ।।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश को प्राकृतिक, वन सम्पदा और ऑक्सीजन से भरपूर बनाने के संकल्प में प्रदेश के नागरिकों ने तन-मन-धन से समर्थन दिया है। गत एक से 5 मार्च तक चले पौध-रोपण महा अभियान में 14 लाख 28 हजार 408 पौध-रोपण की जानकारी मिली है। इनमें से 10 लाख 51 हजार 608 लोगों ने अभियान के तहत मिस्ड कॉल, सी.एम. इवेंट्स और अंकुर-वायुदूत एप में रजिस्ट्रेशन करवा कर 8 लाख 97 हजार 590 पौधों का रोपण किया। इनके अलावा प्रदेशभर में 5 लाख 30 हजार 818 ऐसे पौधे भी लगाये गये, जो तीनों में से किसी भी माध्यम से पंजीकृत नहीं हुए। शासन द्वारा पौध-रोपण की पुष्टि के लिये वेरिफायर्स की नियुक्ति की गई थी।

logo

पर्यावरण विभाग द्वारा अभियान से जुड़ने वाले लोगों के लिये 3 माध्यम- मिस्ड कॉल, सी.एम. इवेंट्स और अंकुर-वायुदूत एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवा कर फोटो डाउनलोड करने की सुविधा दी गई थी। मिस्ड कॉल के माध्यम से एक लाख 80 हजार 217 कॉलर ने रजिस्ट्रेशन करवाया। इसमें एक लाख 19 हजार 128 यूनिक कॉलर और इतने ही पौध-रोपण शामिल हैं।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button