बॉलीवुड न्यूजमनोरंजनहिंदी न्यूज

करीना कपूर खान के साथ फुल स्टाइल में रेस्टोरेंट से निकले तैमूर, पोज देने में अभी से हो गए हैं एक्सपर्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस फोटो में करीना कपूर खान अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान के साथ नजर आ रही हैं। करीना कपूर खान का ये वीडियो बांद्रा के एक जापानी रेस्टोरेंट के बाहर रिकॉर्ड किया गया है जब वह अपने बेटे के साथ इस रेस्त्रां से बाहर आ रही थीं। वीडियो में करीना कपूर खान काफी अच्छे मूड में नजर आ रही हैं, लेकिन अटेंशन तो कोई और ही ले गया।

पोज देने में एक्सपर्ट हो गए हैं तैमूर!
मम्मी करीना कपूर खान का हाथ थामकर बाहर आ रहे तैमूर अली खान तो जैसे पोज देने में एक्सपर्ट हो चुके हैं। रेस्त्रां से बाहर आते ही करीना कपूर खान जब पोज देने को रुकीं तो वहीं पर तैमूर भी तुरंत थम गए और पापाराजी के लिए पोज देने लगे। इसके बाद जब करीना गाड़ी की तरफ आगे बढ़ीं तो वह भी उनके साथ-साथ आगे बढ़ गए। पैप्स के बहुत आवाज देने पर भी तैमूर ने रिएक्ट नहीं किया

कॉमेंट बॉक्स में क्या बोले तैमूर फैंस!
कमेंट बॉक्स में फैंस ने तैमूर को लेकर रिएक्शन किया है। एक यूजर ने लिखा- ऐसा लगता है कि तैमूर को फोटोग्राफर्स कुछ खास पसंद नहीं हैं। बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान को शुरू से ही मीडिया का काफी ज्यादा अटेंशन मिला है। इस बारे में करीना कपूर खान कई बार विरोध भी जता चुकी हैं कि उनके बेटे को उसकी प्राइवेसी मिलनी चाहिए।

ऐसा था तैमूर और करीना कपूर का लुक
एक अन्य यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘टाइगर ने कमाल कर दिया।’ ब्लू टीशर्ट और ग्रे पैंट्स में तैमूर का लुक काफी कमाल का लग रहा था। इसके साथ तैमूर अली खान ने ब्लैक कलर के शूज पहने थे जो काफी अच्छे लग रहे थे। वहीं बात करें करीना कपूर खान के लुक की तो वह टीशर्ट-पैंट्स और व्हाइट स्पोर्ट शूज में नजर आईं। करीना ने अपने बालों को पीछे की तरफ बांध रखा था।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button