दो की मौत

  • MP के मैहर में जंगल के झरने की ‘सेल्फी’ बनी जानलेवा 5 लोग झरने में बहे, दो की मौत

    Maihar Waterfall Death: मध्य प्रदेश के मैहर जिले के अमरपाटन के झखौहा नामक पहाड़ी झरने में 5 लोग डूब गए, फिर स्थानीय लोगों की मदद से 3 को बचाया गया जबकि 2 लोगों की मौत हो गई। शाम 5 बजे के आसपास पांच लड़के सतना जिला मुख्यालय से पिकनिक मनाने के लिए पहुचे थे, कठहा ग्राम पंचायत अंतर्गत झखौहा धाम जंगली झरने में पहुंचे थे।

    सेल्फी लेते वक्त हुए स्लिप

    बताते हैं कि एक दूसरे को पकड़कर सेल्फी ले रहे थे एक साथ सब लोग पानी मे बहे तैरना किसी को नहीं आता था स्थानीय निवासी एक तैराक की मदद से 3 लोगों को जीवित बचा लिया गया जबकि 1 घंटे बाद एक बॉडी को ढूंढ निकाला गया है। एक बॉडी को ढूंढने में 5 घंटे पुलिस प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
    स्थानीय तैराकों की मदद से पुलिस ने रात में एक अन्य की भी डेड बॉडी स्थानीय गोताखोरों की मदद से ढूंढने में सफलता हासिल की, बताते हैं कि दोपहर में पुलिस प्रशासन ने झरना खाली कराया था।
  • ओवरटेक करना पड़ा महंगा! कार ट्रैक्टर से टकराई, दो की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

    Accident in Latur Maharashtra : महाराष्ट्र में एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा लातूर जिले के औसा तालुका में फत्तेपुरपाटी के पास हुआ। जहां एक ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करते समय एक कार हादसे का शिकार बन गई। इस भीषण हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

    अपने पति को खाना देने पैदल जा रही महिला को ट्रक ने मारा टक्कर माजन मोड़ की घटना, लोगों में भारी आक्रोश
    Photo credit by Google

    जानकारी के मुताबिक, लातूर जिले में औसा-किल्लारी राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार एक खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली में स्टेट डिस्कॉम की विद्युत सामग्री लदी हुई थी। एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई कार दुर्घटना में दिनेश दंडगुले (47) और सचिन माने कुसलकर (35) की मौत हो गई। घायलों में से दो लोग मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।

    पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का बायां हिस्सा चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद पीड़ितों की मदद के लिए ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Back to top button