खबर मैहर

  • पानी से भरे ड्रम में डूबा 13 वर्षीय बच्चा, एक घंटे बाद मां ने देखा तो मची चीख-पुकार, शादी वाले घर में छाया मातम

    Satna News MP :मध्य प्रदेश के सतना जिले में बुधवार को हुई एक दुखद घटना सामने आई। यहां 13 वर्षीय किशोर की पानी से भरे ड्रम में डूबने मौत हो गई। परिजनों ने आनन फानन में उसे तुरंत जिला अस्पताल ले आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर के मौत के बाद शादी वाले घर परिवार समेत गांव में मातम पसर गया है।

    Satna News :दरअसल, सतना जिले के रैगांव चौकी अंतर्गत धौरहरा में 13 वर्षीय अंश पिता विनोद विश्वकर्मा की पानी से भरे ड्रम में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे, अंश घर के आंगन में रखे ड्रम से बाल्टी में पानी निकाल रहा था। पानी कम होने के बाद अंश ने बाल्टी रखकर चढ़कर पानी निकाल रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह ड्रम के अंदर घुस गया। युवक गिरने के दौरान ड्रम का ढक्कन भी झटके से बंद हो गया।



    करीब 1 घण्टे तक डूबा रहा अंश

    Satna News मिली जानकारी अनुसार घर मे 2 मार्च की शादी थी और घर के सभी लोग अपने-अपने काम में जुटे हुए थे। उसी दौरान अंश पानी निकालने गया तभी। ड्रम ऊंचे में रखा हुआ था। इसके चलते अंश ने पैरों के नीचे बाल्टी रखने के बाद उसमें चढ़कर पानी निकालने लगा। झुके होने के कारण वह ड्रम में गिर गया। जिस समय हादसा हुआ वहां कोई मौजूद नहीं था।

    बेटे को तैरता देख मां की निकली चीख

    करीब एक घण्टे जब अंश पानी मे डूबा रहा। ढक्कन बंद होने से वह किसी को भी बुला नहीं पाया। करीब एक घंटे बाद अंश की मम्मी पानी निकालने ड्रम के पास गई। उसने ड्रम खोलकर जैसे ही पानी निकालने के लिए झुके तो देखा कि अंश का सिर पानी में डूबा मिला। यह देखते ही घर वालो में चीख पुकार मच गई। जिसके बाद परिजनों उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



    मृतक के भाई लौकुश ने बताया कि पानी से भरा हुआ ड्रम रखा हुआ था।यह पानी निकाल रहा था तभी उसी में घुस और ऊपर से ढक्कन बन्द हो गया। करीब एक घण्टे बाद जब मम्मी पानी निकालने गयी। ड्रम खोलते ही देखी तो अंश पानी मे घुसा हुआ था। घटना के समय बाकी लोग घर से बाहर थे। हादसा का पता चलने के बाद सभी पहुंचे हैं।

  • Maihar में अब तक करीब 47 लाख 30 हजार से भी अधिक दर्शनार्थियों ने मां शारदा देवी के किये दर्शन

    Maihar News MP :प्रयागराज महाकुंभ में गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं का सैलाब अब एमपी के मैहर में देखने को मिल रहा है।अब तक त्रिकुट पर्वत पर विराजमान माँ शारदा के दरबार में 47 लाख 30 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका है।बढ़ती भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं को असुविधा न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा रूट परिवर्तित कर चाक चौबंद व्यवस्था बनाई गई है।

    Maihar news mp

    दरअसल एमपी के मैहर में त्रिकुट पर्वत पर विराजमान मां शारदा के दर्शन के लिए लगातार प्रयागराज महाकुंभ मेले के दौरान प्रतिदिन लाखों की संख्या में दर्शनार्थी प्रशासनिक व्यवस्था के साथ सुगमता से माता के दर्शन प्राप्त कर रहे है। 12 जनवरी 2025 से 22 फरवरी 2025 तक यानि 43 दिनों में करीब 47 लाख 30 हजार दर्शनार्थीयो ने मैहर पहुंच कर मां शारदा देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की है।

    जनवरी महीने में पहुँचे इतने श्रद्धालु

    मंदिर प्रबन्धन समिति के मुताबिक बाकी दिनों के अलावा विशेष पर्व 26 जनवरी को करीब 1 लाख 50 हजार एवं 27 जनवरी को 2 लाख 64 हजार 395 से अधिक दर्शनार्थियों ने माता के दर्शन प्राप्त किए है। इसके साथ ही 30 जनवरी को 2 लाख 40 हजार एवं 31 जनवरी को 2 लाख 60 हजार दर्शनार्थियों ने दर्शन किये।



    विशेष मुहूर्त पर श्रद्धालुओ का दिखा कतार

    वही बात करे फरबरी माह की तो 3 फरवरी को विशेष मुंडन मुहूर्त पर 1 लाख 30 हजार और 10 फरवरी को 1 लाख 61 हजार एवं 17 फरवरी को 1 लाख 52 हजार दर्शनार्थियों ने मा शारदा के दरबार मे माथा टेका है। इसके अलावा पिछले शनिवार 15 फरवरी को 1 लाख 17 हजार 775 एवं रविवार 16 फरवरी को एक लाख 36 हजार 509 दर्शनार्थियों ने दर्शन किये है। इस शनिवार 22 फरवरी को यानि कल 1 लाख 16 हजार तथा 23 फरवरी को आज 1 लाख 20 हजार दर्शनार्थीयो ने शाम 6 बजे तक प्रशासनिक व्यवस्था के साथ मां शारदा देवी के दर्शन किये है।



    गर्भगृह के पट खोलने और बन्द करने के समय मे बदलाव

    इसी दौरान प्रशासन ने मंदिर के गर्भगृह के पट खोलने और बंद करने के समय में बदलाव करते हुए प्रातः 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक दर्शन के लिए व्यवस्था की गई है।साथ ही मेला परिसर की पार्किंग पूरी तरह भरने के कारण सड़क किनारे वाहनों की लंबी कतार लग गई जिसको देखते हुए प्रशासन ने वाहनों को अस्थाई पार्किंग में खड़ा करवाया है। मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात रहा है।

Back to top button