एमपी न्यूज़

  • Satna News :Aks University की फैकेल्टी शुभ्रा मिश्रा ने हासिल की Phd की उपाधि

    Satna News :24 फरवरी। एकेएस विश्वविद्यालय सतना में कार्यरत फैकल्टी शुभ्रा मिश्रा ने अपनी पीएचडी पूर्ण कर ली है ।उनके पीएचडी के गाइड डॉ.प्रदीप चौरसिया हैं। जो मैनेजमेंट संकाय में बतौर प्राध्यापक कार्यरत हैं।

    © सतना टाइम्स डॉट इन

    शुभ्रा मिश्रा का शोध का विषय ए स्टडी ऑफ जॉब सेटिस्फेक्शन अमंग द एम्पलाइज ऑफ़ दी ऑटोमोबाइल शोरूम इन सतना डिस्ट्रिक्ट था। उन्होंने बताया की तथ्यों के आधार पर विश्लेषण करने पर उन्हें इस क्षेत्र की गहन जानकारी से वास्ता पड़ा।



    उनके इस सफल शोध कार्य के बाद विश्वविद्यालय में उन्हें पीएचडी उपाधि समारोहपूर्वक प्रदान की गई। डॉ. शुभ्रा को उनके पिता डॉ. अशोक दीक्षित और मां पूर्णिमा दीक्षित मैं शुभाशीष देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उनके गाइड और विश्वविद्यालय प्रबंधन ने डॉ. शुभ्रा को शुभकामनाएं दी हैं।

  • Satna News :कलेक्टर ने स्मार्ट सिटी के कार्यों का किया स्थल निरीक्षण

    Satna News :कलेक्टर अनुराग वर्मा ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को सतना शहर में चल रहे स्मार्ट सिटी की विकास परियोजनाओं के कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता देखी और कार्यों में तेजी लाकर जून 2024 तक सभी स्मार्ट सिटी के कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लेने के निर्देश दिये।

    फ़ोटो सतना टाइम्स डॉट इन

    इस मौके पर आयुक्त नगर निगम अभिषेक गहलोत, उपायुक्त भूपेन्द्र देव परमार, कार्यपालन यंत्री अरुण तिवारी, कार्यपालन यंत्री हाउसिंग बोर्ड महेश घनघोरिया सहित स्मार्ट सिटी के अधिकारी भी मौजूद रहे।कलेक्टर श्री वर्मा ने अपना निरीक्षण भ्रमण दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम के कार्यों के निरीक्षण से शुरू किया। उन्होंने 8 करोड़ 15 लाख रुपए की लागत से स्टेडियम को सर्व सुविधायुक्त बनाने किये जा रहे ग्राउंड वर्क और इंडोर गेम्स के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने 7 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से अंतर्राष्ट्रीय मानदण्डों के आधार पर बनाए जा रहे धवारी क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य का अवलोकन किया और कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने महदेवा में बन रहे नगर निगम के सीवरेज प्लांट के एचटीपी का भी निरीक्षण किया।

    कमिश्नर नगर निगम ने बताया कि 15 एमएलडी क्षमता के एचटीपी में 3 एमएलडी घरेलू जल निकासी का सीवेज और शेष गंदे नाले का सीवेज यहां एकत्र कर साफ किया जायेगा। एचटीपी की गतिविधियों की सतत निगरानी स्काडा सिस्टम से की जायेगी।कलेक्टर ने सोनौरा उतैली में 35 करोड़ की लागत से बन रहे सर्व-सुविधायुक्त मल्टी स्पोर्ट कांप्लेक्स के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। ताकि जून 2024 तक काम्पलेक्स का कार्य पूर्ण किया जा सके। उन्होंने स्मार्ट सिटी द्वारा 31.69 करोड़ की लागत से निर्मित किये गये नेक्टर झील का भी निरीक्षण किया तथा उसके आगे संचालन संबंधी जानकारी ली।


    इसे भी पढ़े – Satna News :कन्या महविद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर ABVP ने प्रदर्शन कर प्राचार्य को सौपा ज्ञापन


    कलेक्टर ने हाउसिंग बोर्ड द्वारा 31 करोड़ 15 लाख रुपए लागत से बायपास मैहर रोड के समीप बनाये जा रहे इंटर स्टेट बस टर्मिनल्स के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को कार्यों में प्रगति लाने की निर्देश के साथ ही बस स्टैंड के आगमन और निकासी मार्ग, हरित पट्टी के संबंध में दिशा-निर्देश दिये। बाद में कलेक्टर ने पुरानी विश्वास राव सब्जी मंडी के समीप हाउसिंग बोर्ड द्वारा 9 करोड़ 16 लाख रुपये लागत से बनाए जा रहे कम्युनिटी हॉल के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि कम्युनिटी हाल में 25-25 दुकानें भी बनाई जा रही हैं। ऊपरी तल पर 11 कमरों का निर्माण किया जा रहा है। कम्युनिटी हाल में अंदर लगभग 10 हजार वर्ग फीट का वृहद कक्ष होगा। यहां 700 से 800 व्यक्तियों के बैठने और मांगलिक कार्यक्रम करने की व्यवस्था रहेगी। कार्यपालन यंत्री ने बताया कि आईएसबीटी और कम्युनिटी हॉल के निर्माण कार्य जून 2024 तक कम्पलीट कर लिये जायेंगे।

  • Satna News :मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज पटनाखुर्द और चित्रकूट आयेंगे, इन कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद श्री रामचंद्र पथ वन गमन न्यास की लेंगे बैठक

    Satna News : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सतना जिले के एक दिवसीय प्रवास पर 16 जनवरी को मझगवां विकासखंड के पटनाखुर्द और चित्रकूट आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्धारित कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से मझगवां विकासखंड के पटनाखुर्द आयेंगे और यहां विकसित भारत संकल्प यात्रा के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    Image credit by social Media

    मुख्यमंत्री डॉ यादव पटनाखुर्द से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 1ः15 बजे चित्रकूट के उद्यमिता परिसर के हेलीपैड पहुंचेंगे। दर्शन-पूजन के स्थानीय कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव दोपहर 1ः30 बजे ग्रामोदय विश्वविद्यालय के सभागार में श्री रामचंद्र पथ वन गमन न्यास की बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव अपरान्ह 2ः45 बजे ग्वालियर-बेंगलुरु फ्लाइट के शुभारंभ कार्यक्रम में वर्चुअली जुडेंगे।

    अपरान्ह 3ः15 बजे मुख्यमंत्री डॉ यादव भगवान कामतानाथ स्वामी के दर्शन-पूजन के बाद 4 बजे स्थानीय आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव सायं 4ः30 बजे उद्यमिता परिसर के लिए हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा खजुराहो के लिए रवाना होंगे।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं

  • बीजेपी के दिग्गज नेताओं का एमपी दौरा, पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह करेंगे जनसभाएं और रोड शो

    भोपाल, मध्यप्रदेश। विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान से पहले प्रदेश में आज से दिग्गज नेताओं का दौरा जारी है। प्रधानंमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को रतलाम तो गृह मंत्री अमित शाह शिवपुरी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भिंड में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह शिवपुरी में 40 किलोमीटर का रोड शो करेंगे। वहीं पीएम मोदी छत्तीसगढ़ में जनसभा को सम्बोधित कर मध्यप्रदेश के रतलाम में चुनावी प्रचार करेंगे।

    Image credit by social media

    पीएम मोदी रतलाम में:

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री पार्टी प्रत्याशियों के साथ विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को दोपहर 2:45 बजे रतलाम के बंजली ग्राउंड पहुँच कर जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा को सम्बोधित करने के बाद पीएम मोदी दोपहर 3:45 रक रतलाम से रवाना हो जायेंगे। पीएम मोदी के साथ रतलाम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रहेंगे।

    इसे भी पढ़े – नेपाल में भूकंप से अब तक 128 लोगों की मौत, PM मोदी ने कहा- भारत नेपाल को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है –

    अमित शाह का मध्यप्रदेश दौरा:

    गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 12 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे। यहाँ से करैरा पहुंचकर दोपहर 12:40 पर कृषि उपज मंडी प्रांगण में भाजपा प्रत्याशी रमेश खटीक के समर्थन में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद अमित शाह श्योपुर, ग्वालियर में भी पार्टी प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

    MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

    राजनाथ सिंह का मध्यप्रदेश दौरा:

    रक्षा मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह भिंड में भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। राजनाथ सिंह गोहद, मेहगांव, भिंड, अटेर में रोड शो के साथ जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। 11 बजे से राजनाथ सिंह के कार्यक्रम शुरू हो जायेंगे जो शाम करीब 5 बजे तक चलेंगे।

  • अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में शोध पत्र प्रस्तुत करके किया नाम। एकेएस कंप्यूटर विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी के फैकल्टी एवम छात्रों ने वियतनाम में किया बड़ा काम

    सतना।। कंप्यूटर विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के संकाय सदस्यों और छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दो शोध पत्र प्रस्तुत किए। दोनों शोध पत्रों को “विज्ञान, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी में प्रगति पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए चुना गया था। सम्मेलन 27 और 28 अक्टूबर 2023 को वियतनाम के हो ची-मिन्ह सिटी में आयोजित किया गया। ये शोध पत्र स्कोपस ,डब्ल्यूओएस जर्नल में प्रकाशित किये जायेंगे।कंप्यूटर विज्ञान विभाग के शोध विद्वान एल.एन.सोनी ने अपने मार्गदर्शक डॉ. अखिलेश ए. वाऊ और बी.टेक सीएसई के छात्रों अंशिता अग्रवाल, नवनीत विश्वकर्मा के साथ “डीप हाइब्रिड मॉडल का उपयोग करके आंशिक मानव चेहरों का पता लगाना” सीखने की तकनीकें विषय पर प्रसंशित शोध पत्र प्रस्तुत किया।

    Image credit by social media

    जैव प्रौद्योगिकी विभाग से सोनल गुप्ता और उनकी मार्गदर्शक डॉ.अश्विनी ए.वाऊ ने “सेंटेला एशियाटिका में लवणता तनाव सहिष्णुता के एक मार्कर के रूप में प्रोलाइन संचय का आकलन” विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। उनकी उपलब्धि पर एकेएस प्रबंधन से अनंत कुमार सोनी, प्रो.बी.ए.चोपडे, डॉ. जी.के. प्रधान, एचओडी बायोटेक्नोलॉजी डॉ. कमलेश चौरे, और डीन डॉ.जी.पी. रिछारिया ने कंप्यूटर विभाग की टीम और बायोटेक्नोलॉजी टीम को बधाई दी।

Back to top button