Nagod विधानसभा के युवा कांग्रेस के सभी ब्लॉक अध्यक्षों की प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने की नियुक्ति

सतना,NAGOD: नागौद विधानसभा के युवा कांग्रेस के ऊंचेहरा ब्लॉक अध्यक्ष संदीप जैसवाल, परस्मानिया ब्लॉक अध्यक्ष राकेश यादव एवं नागौद ब्लॉक अध्यक्ष सुनील लोधी की नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया द्वारा की गई।

Image credit by social media

अपनी इस नियुक्ति पर नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भईया, भारतीय युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी निवास जी,मध्य प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव जी, सह प्रभारी नईम प्रधान जी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह,

Image rakesh yadav

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया जी, सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा जी, चित्रकूट विधायक निलांशु चतुर्वेदी जी, रैगांव विधायक कल्पना वर्मा जी,प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह जी, जिलाध्यक्ष मशहूद अहमद(शेरू) जी का आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़े – Satna जिले में संत शिरोमणि रविदास जी समरसता यात्रा का बेला से प्रवेश ढोल-नगाड़े और कलश दिखाकर हुआ भव्य स्वागत

यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर रश्मि सिंह ने सभी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि आशा है आप सौंपे गए इस गहन उत्तरदायित्व का निष्ठा पूर्ण निर्वाहन कर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और आदेशनुसार मान. श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, आदरणीया सोनिया गांधी जी तथा श्री राहुल गांधी जी के हाथ मजबूत करेंगे।

MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए  सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

Exit mobile version