सिंगरौली(Singrauli)।। करीब डेढ़ साल तक सीएम हेल्पलाईन के शिकायतों का निराकरण करने में सिंगरौली पुलिस का प्रदेश में दबदबा रहा है। लेकिन इस बार दिसम्बर से 20 जनवरी के वेटेज ग्रेडिंग खिसककर पांचवे स्थान पर पहुंची है। इसके पूर्व कभी पहले तो कभी दूसरे पायदान पर सिंगरौली पुलिस रहा करती थी। ग्रेडिंग घटने पर पुलिस के सुस्तीपन का कारण भी माना जा रहा है।
पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी जिलावार ग्रेडिंग 1 दिसम्बर 2022 से 20 जनवरी 2023 की स्थिति में कुल प्राप्त शिकायतें 685, संतुष्टि के साथ बंद शिकायतों का वेटेज 52.38 प्रतिशत, 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का वेटेज 17.49 प्रतिशत, निम्र गुणवत्ता से बंद शिकायतों का वेटेज 10, नोट अटेंडेंट शिकायतों का वेटेज 9.88 कुल वेटेज स्कोर 89.75 प्रतिशत के साथ ए गे्रड रहा है। वहीं पहले स्थान पर सतना, दूसरे पर बैतूल, तीसरे पर छिंदवाड़ा व चौथे स्थान पर छतरपुर सिंगरौली जिले से आगे निकल गये हैं।
यह भी देखे – Aasha Negi : आशा नेगी में ब्रलेट टॉप पहन दिए किलर पोज
इसके पूर्व के महीनों की बात करें तो लगभग सालभर से सिंगरौली पुलिस सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में प्रथम एवं द्वितीय पायदान पर आती रही है। लेकिन दो-तीन महीनों से पुलिस महकमा मामलों को लेकर उतना संजीदा नजर नहीं आ रहा है जितना की पहले दिखाई देता था। इसके पीछे कारण क्या है? चर्चा है कि कई पुलिस अधिकारी स्थानांतरण के इंतजार में हैं। प्रदेश सरकार से स्थानांतरण सूची न जारी होने के कारण कुछ पुलिस सेवक रूचि के साथ कार्य नहीं कर रहे हैं। समय पास करने में लगे हुए हैं। हालांकि इन बातों की पुष्टि नहीं हो पायी है। लेकिन पुलिस सेवकों में ही इस तरह की चर्चाएं चलती रहती हैं।