Singrauli News :बोलेरो की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल

Singrauli News : सरई थाना क्षेत्र के दहजुड़ गांव में एक अज्ञात बोलेरो वाहन की टक्कर से मोटर सायकल सवार तीन लोग घायल हो गये। घायलों को स्थानीय कलमकार मुन्ना सरकार गुप्ता की मदद से 108 वाहन के द्वारा उपचार के लिये सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।

Image credit by social Media

जानकारी के अनुसार मोटर सायकल वाहन में सवार होकर बिहारी सिंह पिता मणिराज सिंह, देवनारायण पिता जगशेन, मनी सिंह पिता बलदेव सिंह, निवासी तीनों लोग पिपरखांड गांव के है। बेकाबू बोलेरो वाहन के चालक ने दहजुड़ गांव के मार्ग में टक्कर मारते हुये फरार हो गया। मौके पर कलमकार मुन्ना सरकार गुप्ता ने 108 वाहन को सूचना दिया। जहॉ घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरई में भर्ती कराया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं।

Exit mobile version