Simple Foot Mehndi Design: पैरों में लगाएं मेहंदी के ये सिंपल डिजाइन, बढ़ जाएगी खूबसूरती

दुल्हन के अलावा आजकल शादियों और त्योहारों में लोग पैरों में भी मेहंदी लगाना पसंद करते हैं। बहुत से लोगों को समझ नहीं आता है कि पैरों में किस तरह के मेहंदी लगवाने चाहिए या कैसे डिजाइन पैरों पर जचेंगे। लड़कियों और महिलाओं की इस समस्या का समाधान हम इस लेख में मेहंदी के कुछ लेटेस्ट और खूबसूरत डिजाइन के कलेक्शन लाए हैं। ये डिजाइन बनाने में भी आसान है और पैरों में रचने के बाद भी काफी खूबसूरत लगेगें। चलिए बिना देर किए देख लेते हैं, पैरों में लगने वाले इन मेहंदी के डिजाइन को।

Image credit by Google

जालीदार मेहंदी डिजाइन

जालीदार मेहंदी की ये डिजाइन न सिर्फ हाथों में अच्छी लगेगी बल्कि पैरों के साइड में भी काफी जचेंगी। आजकल जालीदार या ऐसे भरवा मेहंदी के डिजाइन को खूब पसंद किया जा रहा है। आप इस डिजाइन को पैरों में लगाकर खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। चाहें तो आप इसे पैरों के एक साइड में अलग और दूसरे में अलग भी बनवा सकती हैं।

 

सिंपल अरेबिक मेहंदी डिजाइन

यह डिजाइन सिंपल भी है और हैवी भी। रोज फ्लावर के साथ साथ इसमें जाली भी बना हुआ है, जो डिजाइन को कंप्लीट कर रहा है। पैरों की साइड में यह डिजाइन बनने के बाद काफी खूबसूरत लगेगी। आप इस डिजाइन को अपने हिसाब से कम या ज्यादा भी कर सकते हैं।

फ्लावर मेहंदी डिजाइन

पैरों के बीच में बनी ये डिजाइन पैर के फ्रंट को काफी सुंदर बना रही है। उंगलियों से लेकर पैरों के ऊपरी भाग में बनी ये डिजाइन चौड़े पैर वाले लोगों के लिए परफेक्ट है। बनाने में आसान और दिखने में सुंदर मेहंदी की ये डिजाइन ब्राइड मेड्स और महिलाएं सभी के लिए बेस्ट है।सोर्स हरज़िन्दगी

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर
Exit mobile version