छोटे बाल और करोड़ों का नेकलेस, बुल्गारी इवेंट में Priyanka Chopra ने लूटी लाइमलाइट, आप भी देखें लुक!

अब एक्ट्रेस की ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसे फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं। बात करें प्रियंका के लुक की तो प्रियंका चोपड़ा इस दौरान व्हाइट और ब्लैक कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आए। प्रियंका का ये गाउन बॉटम से ट्रांसपेरेंट था और वे बेहद खूबसूरत लग रहा है।

बात करें प्रियंका के मेकअप की तो एक्‍ट्रेस ने ग्लॉसी लिपस्टिक और न्यूड मेकअप क‍िया था। उन्‍होंने अपनी आईमेकअप से आंखों को हाईलाइट क‍िया था जो उन्‍हें खूबसूरत लुक दे रहा था।

नए हेयरस्‍टाइल में आई नजर

इस दौरान एक्ट्रेस ने शॉर्ट हेयर में नजर आई। एक्‍ट्रेस का ये लुक उन पर खूब जंच रहा था। समर लुक के ल‍िए प्रियंका का ये हेयरस्‍टाइल परफेक्‍ट हैं।

140 कैरेट डायमंड का नेकपीस

इसके अलावा प्रियंका ने अपने लुक को हाइलाइट करने के ल‍िए गले में 140 कैरेट डायमंड का नेकपीस पहना था और एक डायमंड रिंग भी पहनी हुई थीं। एक्ट्रेस का ये नेकलेस Serpenti Aeterna का था। जानकारी के मुताबिक प्रियंका के इस नेकलेस को बनाने में 2800 घंटे का समय लगा था। इसकी खासियत यह है क‍ि इस नेकलेस में डायमंड को कट करके 7 ड्रॉप में डिजाइन क‍िया गया था। इस नेकलेस की कीमत करोड़ों में बताई जा रही हैं।

Exit mobile version