Satna News : दुनिया की सबसे बड़ी नॉन स्टॉप रिले मैराथन कल पहुंचेगी सतना

सतना।।दुनिया की सबसे बड़ी नॉन स्टॉप रिले मैराथन शुक्रवार की सुबह 11 बजे सतना के सिविल लाइन चौराहा पहुंचेगी। 25 धावकों वाली 8000 किलोमीटर की दौड़ को रत्नेश पाण्डेय फाउंडेशन के नेतृत्व अगवानी की जा रही है। शहर में दौड़ की शुरुआत सिविल लाइन चौराहा से की जाएगी। जबकि समापन 25 नवंबर की दोपहर 1 बजे सुभाष पार्क में किया जाएगा।

पर्वतारोही रत्नेश पाण्डेय ने बताया कि नॉन स्टॉप रिले मैराथन सिविल लाइन होकर , राजेन्द्र नगर, धवारी, सिटी कोतवाली, जय स्तंभ चौक, स्टेशन रोड, व्यंकट स्कूल क्रमांक 2 के रास्ते सर्किट हाउस पहुंचेगी। यहां से सेमरिया चौक, कृष्ण नगर, हास्पिटल चौराहा, पन्नी लाल चौक, जय स्तंभ चौक होते हुए सुभाष पार्क में पहुंचेगी। दोपहर में विशिष्ठ अतिथियों की मौजूदगी में धावकों का सम्मान किया जाएगा।

यह भी पढ़े – Satna News : पुण्यतिथि पर याद किए गए सतना शहर के मशहूर एंकर स्व. कुलदीप सक्सेना

गौरतलब है कि दौड़ की शुरुआत 10 नवंबर को चंडीगढ़ से शुरु हुई है। वहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद रिले मैराथन दो दर्जन राज्यों का भ्रमण करने के बाद 21 दिसंबर को ​दिल्ली के इंडिया गेट में समाप्त होगी।

Exit mobile version