Satna Times : मैहर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो खाई में गिरा , कई घायल

सतना।।प्रदेश के सतना जिले में तेज रफ्तार का कहर बरपा है, यहां हुए हादसे (Accident) में कई लोग घायल हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, आज सतना में गति तेज होने के कारण ऑटो पलट कर खाई में गिर गया। हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऑटो खाई में गिरा-

ये हादसा मध्यप्रदेश के सतना जिले में हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, अमरपाटन ब्लॉक के खरमसेड़ा गांव के मोड़ पर एक श्रद्धालुओं से ऑटो खाई में गिर गया। ऑटो खाई में गिरने से इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़े – INDORE : इंदौर ने लगाया स्वच्छता का छक्का, 100 से अधिक स्वच्छ शहरों वाला राज्य बना MP

दर्शन के लिये ऑटो रिक्शा में सवार होकर मैहर जा रहे थे गांव के 11 लोग

बताया जा रहा है कि, गांव के 11 लोग मां शारदा के दर्शन के लिये ऑटो रिक्शा में सवार होकर मैहर जा रहे थे तभी नेशनल हाइवे 30 से गुजर रहा ऑटो रिक्शा खरमसेड़ा मोड़ के पास अनियंत्रित हो गया। ऑटो रिक्शा में सभी साहू समाज के लोग सवार थे। इनमे से कई लोगों की गंभीर हालत बताई जा रही है।

एमपी में नहीं थम रहा हादसों का कहर :

यह भी पढ़े – Satna Times : सतना नगर निगम में बवाल, महिला पार्षद ने उतारी चप्पल,पिटते पिटते बचे इंजीनियर के बाबू

बताते चलें कि, जहां सरकार सड़क पर होने वाली दुर्घटना को कम करने के लिए तरह-तरह का प्रयास कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ हैरानी की बात यह है कि तमाम कोशिशों के बाद भी हादसे रुकने की बजाय तेजी से बढ़ रहे हैं।

Exit mobile version