Satna News :झंडा दिवस पर लक्ष्य से अधिक राशि संग्रहित करने पर सतना कलेक्टर किये गए सम्मानित

Satna News MP :मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर जिले को निर्धारित लक्ष्य से अधिक राशि संग्रहण पर सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। जिले की ओर से यह सम्मान अपर कलेक्टर ़ऋषि पवार ने राज भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के राज्यपाल से प्राप्त किया।

सतना टाइम्स डॉट इन

मंगलवार को डिप्टी कलेक्टर ने कलेक्टर चेम्बर में कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा को यह सम्मान पत्र सौंपा। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सौरभ सिंह भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि सतना जिले के लिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर 10 लाख 66 हजार रुपए संग्रहण का लक्ष्य रखा गया था।

कलेक्टर श्री वर्मा के विशेष प्रयास से सतना जिले से लक्ष्य से अधिक 11 लाख 57 हजार 557 रूपए की राशि वर्ष 2022-23 के लिए संग्रहित हुई है।

 

Exit mobile version