विवादित बयान को लेकर हिन्दू क्षत्रिय वाहिनी ने जलाया मंत्री बिसाहुलाल का पुतला, लगाए मुर्दाबाद के नारे,उठायी इस्तीफे की मांग

सतना,मध्यप्रदेश।। विवादित बयान भाजपा का पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। वही एक बार फिर मध्यप्रदेश शासन के मंत्री बिसाहुलाल शाहू ने रीवा महाराज पर विवादित बयान देते हुए कहा कि रीवा के राजा महाराजा दारू पीकर पड़े रहते थे, शेर हमने मारे है, इसी विवादित बयान को लेकर राजपूत समाज मे भारी आक्रोश व्याप्त है,

वही आज हिन्दू क्षत्रिय वाहनी ने सिविल लाइन सतना में मंत्री बिसाहुलाल का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बिसाहुलाल को मंत्री पद से हटाने एवं उनके ऊपर कठोर से कठोर कार्यवाही की मांग की है।

यह भी पढ़े – Satna News : 19 लाख 63 हजार रुपये मूल्य के खाद्यान्न का हेराफेरी करने वाले दुकान विक्रेता के विरुद्ध दर्ज हुई FIR

हिन्दू क्षत्रिय वाहिनी ने कहा अगर कार्यवाही नही होती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।इसमे शशांक सिंह सोनौरा, रमेश सिंह राजा रेहाली, अनी सिंह सगमनिया , भरत सिंह ,कांग्रेस नेत्री पूनम सिंह आदि लोग शामिल रहे।

Exit mobile version