Satna News :कांग्रेस ने किया राजीव गांधी का पुण्य स्मरण

SATNA NEWS ,सतना।। देश में सूचना क्रांति के पुरोधा यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस मैहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पोंडी मंडलम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा के मुख्य आतिथ्य में एवं मंडलम अध्यक्ष राम सिंह बुंदेला की अध्यक्षता में मनाई गई।

Image credit by satna times

सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा ने उन्हें आधुनिक भारत का शिल्पकार बताया आगे बोलते हुए उन्होंने राजीव गांधी की दूरदर्शिता प्रशासनिक कुशलता अद्वितीय नेतृत्व क्षमता संगठनात्मक कौशल को अद्वितीय बताया।उन्होंने कहा कि यदि उनका पूरा समय देश को मिला होता तो आज देश कि दशा दिशा कुछ और होती।

इसे भी पढ़े – Panna और Satna जिले के लिए अच्छी खबर,पन्ना और सतना में लगेगा 1800 मेगावाट का हाइड्रो पावर प्लांट

सत्ता में रहते हुए विपक्ष के प्रति सदभाव की शिक्षा आज के सत्ताधारी नेताओं को राजीव जी से लेनी चाहिए।उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए अटल बिहारी वाजपेई जी के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए अमेरिका में उपचार की व्यवस्था कराई थी जिसे अटल जी कई बार खुले मंच से इसका जिक्र किया करते थे।आज जिस प्रकार विपक्ष के नेताओं को चुन चुन कर निशाना बनाया जा रहा है ऐसे में राजीव जी सद्भावना पूर्ण राजनीति की दिखाई गई राह प्रासंगिक हो जाती है।

इसे भी पढ़े – Satna News :खेतो में जाकर सतना कलेक्टर ने एक दिन में कराये 1552 सीमांकन, अपने समक्ष कलेक्टर को पाकर किसानों के चेहरे पर प्रसन्नता

मंडलम अध्यक्ष राम सिंह बुंदेला ने राजीव गांधी जी को देश का महान नेता बताया और कहां की राष्ट्रप्रेम की सही परिभाषा राजीव जी ने बताई थी युवा आत्मनिर्भर बने देश के नागरिकों में कौशल प्रतिभा एवं उद्यमी सोच का विकास हो उनकी दूरदर्शी सोच से ही आधुनिक भारत का निर्माण हो पाया है।कार्यक्रम में .ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा मंडलम कांग्रेस पौड़ी के अध्यक्ष राम सिंह बुंदेला युवक कांग्रेस महासचिव विपिन सिंह बघेल पूर्व पार्षद रमेश प्रजापति सेक्टर अध्यक्ष कुंजी लाल कुशवाहा श्यामू चौधरी प्रहलाद कुशवाहा रामबली सेन खिलावन कोल डब्ल्यू सेन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अपने जिले की हर खबर पाने के लिए डाऊनलोड करे सतना टाइम्स ऐप

Exit mobile version