Satna News :नागौद सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पूर्व होनहार छात्र आशीष मिश्रा का नायब तहसीलदार के पद में हुआ चयन

सतना।।मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग आशीष मिश्रा का मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में 2019 में नायब तहसीलदार के पद मे चयनित हुआ है। आशीष के पिता रामायण प्रसाद मिश्र लगातार 30 वर्ष तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागौद में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे और अभी 2023 में ही सेवानिवृत हुए हैं।

फोटो सतना टाइम्स डॉट इन

आशीष मिश्रा जी कक्षा 1 से 12 तक सरस्वती विद्यालय से शिक्षा ग्रहण किए, विद्यालय में हमेशा मेघावी छात्र माने जाते रहे। तदउपरांत 2003 में आपका चयन इंडियन नेवी में हुआ और उन्हाने 15 वर्ष लगातार देश और विदेश में अपनी सेवा भारत सरकार को समर्पित की हैं और सेवा सेवानिवृत होने के बाद सिविल सेवाओं की तैयारी की और प्रथम प्रयास में ही नायब तहसीलदार पद पर चयनित हुए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Exit mobile version