Satna News MP :आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सतना नगर द्वारा पश्चिम बंगाल के संदेशख़ाली क्षेत्र में हो रहे महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में नारेबाज़ी कर प्रदर्शन करते हुए ममता सरकार का पुतला दहन किया , अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि संदेशखाली की महिला विरोधी वीभत्सता के विरोध में खड़ा होना यह प्रत्येक भारतीय का दायित्व है।
पश्चिम बंगाल के उत्तर चौबीस परगना जिले के संदेशखाली क्षेत्र की महिलाओं के साथ छल कपट पूर्वक यौन शौषण एवं उनकी अस्मिता का हनन जिहादी समूह द्वारा लगातार किया जा रहा है, संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस नेताओं की घृणित मानसिकता का शिकार हुई महिलाओं के आक्रोश को विद्यार्थी परिषद के माध्यम से आवाज देते हुए आज अभाविप सतना नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन किया,संदेशखाली की महिलाओं के ऊपर हो रही हिंसा एवं उनकी सामूहिक अस्मिता के हनन पर अविलम्ब अंकुश लगाया जाये। महिलाओं के ऊपर हुई हिंसा एवं दुराचार की घटनाओं की वास्तविकता को निर्भयतापूर्वक शासन, प्रशासन एवं न्यायिक संस्थानों तक पहुंचाने हेतु हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
न्याय की सुगमता हेतु पीड़ित महिलाओं को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान कराई जाये। जिस राज्य की महिला मुख्यमंत्री हो उस राज्य की महिलाएं सुरक्षित ना हो यह कहीं ना कहीं पश्चिम बंगाल सरकार के लिए बड़े शर्म की बात है, यदि जल्द ही ममता सरकार ने ऐसे कार्यों पर अंकुश नहीं लगाया तो अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा देश भर में लगातार बड़े स्तर से प्रदर्शन व आंदोलन किए जाएंगे।