मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

Satna News :वेस्ट जोन कराते चैंपियनशिप में जिले के 6 खिलाड़ी भाग लेंगे

सतना,मध्यप्रदेश।।मध्य प्रदेश भारत कराते एसोसिएशन की मेजबानी में इंदौर में आयोजित होने जा रही फोर्थ वेस्ट जोन कराटे चैंपियनशिप में जिले से 6 खिलाड़ी रिशा शुक्ला, समृद्धि चतुर्वेदी, दीक्षा खरे, आयुष प्रताप सिंह, दिव्यांग सिंह परिहार और आर्यन प्रताप सिंह भाग ले रहे हैं।

जानकारी देते हुए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं सतना जिला कराते एसोसिएशन के सचिव सेंसाई अंबुज सिंह ने बताया कि 16 17 और 18 अगस्त को बास्केटबॉल इनडोर स्टेडियम पलासिया इंदौर में आयोजित या प्रतियोगिता करते इंडिया ऑर्गेनाइजेशन से मान्यता प्राप्त है। पूरे भारतवर्ष को 5 जोन में बांटा गया है। वेस्ट जोन चैंपियन खिलाड़ियों की टक्कर फाइनली नॉर्थ, ईस्ट, साउथ और नॉर्थ ईस्ट चैंपियन खिलाड़ियों से इंटर जोन टूर्नामेंट में होगी।

वेस्ट जोन में मध्य प्रदेश के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गोवा, दमन एंड दीव आदि के चयनित खिलाड़ी भाग लेंगे। खिलाड़ियों के साथ अभिभावक के रूप में रणधीर सिंह, लक्ष्मी सिंह, विनीता खरे, नीरज चतुर्वेदी, शिल्पा चतुर्वेदी, डॉ महिमा शुक्ला, ऋषि शुक्ला भी साथ होंगे।



जिले के 6 खिलाड़ियों के इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने पर सतना जिला कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष राजललन सिंह, संरक्षक पुष्कर सिंह तोमर, गिरीश अग्रवाल, शैंकी कैला उपाध्यक्ष भरत गुप्ता, पदम रंजन मिश्रा, मनीष मिश्रा, गणेश चौधरी कोषाध्यक्ष यशवंत सिंह परिहार संयुक्त सचिव संजीव मिश्रा अनुषा सिंह, सरल बेदी, रामायण सिंह परिहार, राजनीत दिनकर, अभिमन्यु सिंह, नमन उपाध्याय, प्रतीक सिंह, यश गुप्ता, आरपीएस मार्शल आर्ट्स एंड फिटनेस एकेडमी की डायरेक्टर श्रीमती अन्नू रामायण प्रताप सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने बधाई दी है और शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button