मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

Satna News : एक दिन में 1552 सीमांकन, सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा का सीमांकन अभियान एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज

सतना।। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत जिले में एक दिन के अंदर 1552 सीमांकन किए जाने के बनाए गए इस रिकॉर्ड को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। इसके लिए 20 मई को कलेक्टर अनुराग वर्मा ने महाअभियान के तहत 12 घंटे में जिले की 11 तहसीलों में 1275 सीमांकन किए जाने का लक्ष्य तय किया था।

इस अभियान में पांच सौ से अधिक पटवारियों को लगाया गया था। मगर टारगेट के विपरीत एक दिन क में 1552 सीमांकन हुए। इस रिकॉर्ड का सत्यापन इंडिया बुक और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम के द्वारा किया गया।

इस आधार पर सीमांकन के इस रिकॉर्ड को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।

21 को आएगी टीम

एक दिन के अंदर सीमांकन का रिकॉर्ड बनाने वाले कलेक्टर अनुराग वर्मा को 21 जून को इंडिया बुक और एशिया बुक रिकॉर्ड टीम के द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

इसे भी पढ़े – Satna News :खेतो में जाकर सतना कलेक्टर ने एक दिन में कराये 1552 सीमांकन, अपने समक्ष कलेक्टर को पाकर किसानों के चेहरे पर प्रसन्नता

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button