सतना महापौर ने लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव को लिखा पत्र, Satna में एक और फ्लाई ओवर बनाने की उठाई मांग

सतना।। महापौर योगेश ताम्रकार ने लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव को पत्र लिख कर की सतना में एक और फ्लाई ओवर बनाने की मांग। मुख्त्यारगंज में प्रस्तावित रेलवे ओवर ब्रिज को संतोषी माता मंदिर तिराहे से जोड़कर सिविल लाइन तक नया फ्लाई ओवर बनाने मेयर ने ड्राइंग के साथ भेजा मांग पत्र।

Image credit Satna times

सतना महापौर योगेश ताम्रकार ने प्रेषित में कहा कि जैसा कि आपको विदित है कि सतना शहर में आवादी एवं वाहनों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है, जिसके फलस्वरूप यातायात का दबाव बढ़ रहा है, साथ ही मुख्य मार्ग शहर के मध्य से गुजरने के कारण आए दिन दुर्घटनायें होती है, जिससे जनहानी भी हो रही है।विगत दिवस सतना सांसद गणेश सिंह एवं अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ समस्या के निदान के लिए मैदानी स्तर पर भ्रमण करने पर यह सुनिश्चित किया है,

इसे भी पढ़े – MP News : सीएम शिवराज का बेरोजगार युवाओं को तोहफा, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना को कैबिनेट ने दी मंजूरी

कि यदि सतना शहर में स्थित संतोषी माता मंदिर के पास से सिविल लाइन (मुख्त्यारगंज ) में प्रस्तावित नवीन फ्लाई ओव्हर से जोड़ते हुए फ्लाई ओव्हर (रेल्वे क्रासिंग ) का निर्माण कर दिये जाने से आम जनता को आवागमन में सुविधा होगी, साथ ही उपरोक्त व्यवस्था यातायात के दवाब में कमी आएगी।

Image Credit Social Media

सतना शहर की यातायात व्यवस्था व्यवस्थित किये जाने हेतु संतोषी माता मंदिर से नवीन प्रस्तावित फ्लाई ओवर (मुख्त्यारगंज सिविल लाइन ) तक फ्लाई ओवर निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने करे।

अपने जिले की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए डाऊनलोड करे सतना टाइम्स ऐप

Exit mobile version