SATNA TIMES: Russia-Ukraine War: यूक्रेन में तबाही मचा रहा रूस, उड़ा दी गैस पाइपलाइन

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज चौथा दिन है। यूक्रेन के आंतरिक इलाकों में रूस की सेना प्रवेश कर गई है और तबाही मचा रही है। रूस की सेना ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में एक गैस की पाइपलाइन उड़ा दी।

वहीं जर्मनी और फ्रांस ने यूक्रेन की मदद का आश्वासन दिया है। जानकारी के मुताबिक रूस की सेना कीव से मात्र चार किलोमीटर की दूरी पर एक नदी के किनारे रुकी है। वहीं यूक्रेन के सैनिकों ने शहर के किनारे-किनारे घेराबंदी कर रखी है। 

बमबारी में मारे जा रहे लोग
रूस की सेना यूक्रेन के कई इलाकों में बमबारी कर रही है। ऐसे में न केवल यूक्रेन के लोगों की जान जा रही है बल्कि दूसरे देशों के भी कई नागरिक बमबारी का शिकार हो रहे हैं। इस युद्ध में ग्रीस के 10 लोग मार दिए गए। ग्रीस ने रूस के राजदूत को इस मामले में तलब किया है।

Exit mobile version