क्राइम न्यूजमध्यप्रदेशसतना

जंगल मे मिली अधजली युवक की लाश की मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में पुलिस को मिली सफलता,

सतना।। 22.फरवरी 2022 को थाना प्रभारी मझगवां एवं थाना प्रभारी बरौंधा को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रोहनिया तेंदूडांडी जंगल में एक अज्ञात मानव शव अधजली अवस्था में पड़ा हुआ है। उक्त घटना स्थल थाना मझगवां एवं थाना बरौंधा की सीमा पर स्थित था अतः दोनों थाना प्रभारी तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे एवं प्रारंभिक जानकारी मे यह स्पष्ट हुआ कि घटना स्थल मझगवां थाना से संबंधित है।इस घटना में जंगल में अज्ञात मानव शव के अधजली अवस्था में पड़ा हुआ मिलना, एक गंभीर अपराधिक घटना की ओर इंगित कर रहा था। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक सतना भी मौके पर पहुंचे और प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए ट्रैकिंग डाग व सायबर टीम से घटना स्थल का निरीक्षण कराया गया तथा आसपास के थाना प्रभारियों द्वारा भी घटना स्थल पहुंचकर अज्ञात शव के शिनाख्त की कार्यवाही कराई गई।

अज्ञात शव की शिनाख्त हेतु प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों एवं सीमावर्ती राज्य के जिलों को सूचना देकर पतारसी का अनुरोध किया गया।एसआईटी को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मृतक जिसे गांव वाले सेठ कहकर बुलाते थे उसकी हत्या में विजय सिंह गोंड़ पिता दुर्गाई सिंह गोंड़ निवासी ग्राम रोहनिया शामिल है, और उसने 03 अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की है। विजय सिंह गोंड़ एवं उसके अन्य साथी नीरज सिंह गोड़ निवासी ग्राम खोखला एवं शीतल उर्फ राजकुमार सिंह गोंड़ पिता दुर्योधन सिंह, राजकुमार सिंह गोड़ उर्फ चुनकू पिता भगत सिंह निवासी ग्राम रोहनिया को हिरासत में लेकर पूंछतांछ की गई तो उनके द्वारा अपना जुर्म कबूल किया गया, एवं मृतक का मोबाइल, मोटर सायकल एवं घटना स्थल से संबंधित अन्य वस्तुएं बरामद की गई।

विवेचना में यह स्पष्ट हुआ कि मृतक स्वयं को सेठ उर्फ नितिन पटेल उम्र 40 वर्ष कानपुर उ0प्र0 का रहने वाला बताता था, जबकि उसका नाम मुकेश सचान उर्फ सेठ पिता शिवनाथ सचान कटियार निवासी देवकली पिल्लौर, घाटमपुर जनपद कानपुर उ0प्र0 का रहने वाला था और वर्षों से परिवार से अलग रहता था, माता पिता की मृत्यु हो चुकी है एवं अलग अलग स्थानों जिला रीवा, सतना एवं पन्ना में किराये के मकान में रहता था और यह भी जानकारी मिली है कि मोटर सायकल चोरी के अपराधों में संलिप्त था। मृतक का ग्राम रोहनिया की महिलाओं एवं लड़कियों के प्रति आचरण संदिग्ध था, जिससे विजय सिंह को आपत्ति थी और विजय सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी, तथा उसकी शिनाख्त न हो उसके शरीर को जला दिया गया। मृतक की विधिवत शिनाख्तगी कार्यवाही उसका डीएनए कराकर की जाएगी साथ ही मृतक के अन्य अपराधिक घटनाओं में संलिप्तता के संबंध में अलग से कार्यवाही की जा रहा है।इस अंधी हत्या को सुलझाने में सुश्री किरण किरो, एसडीओपी चित्रकूट, सायबर टीम प्रभारी उप निरी0 अजीत सिंह, सउनि दीपेश पटेल, प्र0आर0 762 विपेन्द्र मिश्रा, आर0 संदीप सिंह परिहार, आर0 अजीत मिश्रा तथा थाना प्रभारी बरौंधा निरीक्षक श्री राजेश पटेल, मझगवां निरी0 श्री शेषमणि पटेल, धारकुण्डी उप निरी0 आशीष धुर्वे, एपी तिवारी, सउनि रंगदेव सिंह, रामबालक अहिरवार, प्र0आर0 दयाशंकर पटेल, अर्पित त्रिवेदी, भूपेंद्र बागरी, प्रदीप वर्मा, आर0 राकेश कश्यप, अमित यादव, ब्रजेश्वर यादव, धीरेन्द्र सिंह, रणविजय कुमार, शिव कुमार यादव थाना मझगवां, आर0 अभय सिंह, विजय यादव, रवि यादव थाना बरौंधा, आर0 कमलाकर सिंह थाना सि0ला0 का सराहनीय योगदान रहा, जिन्हे पृथक से पुरूस्कृत किया जा रहा है।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button