Singrauli News : पिकअप वाहन पलटा, डेढ़ दर्जन लोग घायल घायलों में सर्वाधिक महिलाएं शामिल,नशे में चूर था चालक

सिंगरौली(SINGRAULI)।। शुक्रवार की शाम गोरबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत चमरखोह में अनियंत्रित पिकअप पलटने से करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है। यह हादसा उस समय हुआ जब पिकअप वाहन में सवार होकर महिलाएं छुही लेकर वापस अपने घर जा रही थीं। घटना की खबर मिलते ही चौकी प्रभारी शीतला यादव घटना स्थल पहुंच घायलों को तत्काल ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरवा रवाना कीं।

जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन यूपी 64 बीटी 5286 से सभी लोग छुई मिट्टी लेकर अपने घर देवसर लौट रहे थे कि गोरबी थाना क्षेत्र के चमरखोह में तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप पलट गया। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी राजीव पाठक एवं मोरवा निरीक्षक यूपी सिंह के मार्गदर्शन में गोरबी चौकी प्रभारी शीतला यादव द्वारा पुलिस बल के साथ पहुंच घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरवा पहुंचाया। जहां कुछ की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना में घायल लोगों के अनुसार चालक नशे में था और काफी तेज गति में वाहन चला रहा था जिस कारण दुर्घटना घटी।

घायलों में 13 महिलाएं शामिल

जानकारी के अनुसार इस सड़क हादसे में 13 महिलाओं समेत रामकली कुशवाहा पिता बृजेंद्र कुशवाहा, बुरनिया पत्नी रोहिणी केवट, जगमति पत्नी कमला प्रसाद, संगीता पत्नी राजेंद्र रजक, सोनकली पत्नी संतोष रजक, धोती पत्नी रामबरन रजक, केश कुमारी पत्नी राजेंद्र प्रसाद रजक, रामकली पत्नी बैजनाथ, शीला देवी पत्नी शंभू नाथ, सुषमा रजक पिता अंजनी रजक, आरती रजक पिता राम अनुज रजक, सुंदरी रजक पत्नी अंजनी रजक, सीता देवी पत्नी राम कुशल रजक, राजकुमार रजक पिता शिव कुमार रजक कुल 14 लोग घायल हुए हैं। जिनका उपचार जारी है।

शराब के नशे में धुत्त था चालक, मची चीख-पुकार

इस संबंध में घायलों ने बताया कि पिकअप वाहन चालक शराब के नशे में धुत्त था और तेज रफ्तार में जब वाहन चला रहा था उस वक्त भी वाहन धीमी गति से चलाने के लिए बार-बार कहा जा रहा था, लेकिन वह किसी की बात को सुनने के लिए तैयार नहीं था। वाहन चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। वहीं घटना होते ही स्थल पर चीख-पुकार मच गयी। आस-पास के लोग बचाव के लिए टूट पड़े। इस घटना में कई महिलाओं के हाथ-पैर भी फैक्चर हो गये हैं।

Exit mobile version