चित्रकूटमध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

चित्रकूट गौरव दिवस पर रघुवीर मन्दिर में दीपप्रज्ज्वलन कर मुख्यमंत्री ने 50 वर्षो से अधिक सद्गुरु सेवासंघ द्वारा की जा रही मानव सेवा को सराहा

चित्रकूट,।।परमहंस सन्त रणछोड़दास जी महाराज के आश्रम रघुवीर मन्दिर (बड़ी गुफा) जानकीकुंड में प्रभंजनानन्द शरण की चल रही रामकथा के नवमे दिवस पर मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पधारकर रामनवमी पर्व पर भगवान राम जानकी युगल सरकार एवं परम पूज्य सदगुरुदेव रणछोड़दास जी मक़हराज के दर्शन किये।साथ ही चित्रकूट गौरव दिवस के उप्लक्षय में मंदिर परिसर में 51 दीपक भी प्रज्ज्वलित किये। इस अवसर पर श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष विशद मफतलाल

, उनकी धर्मपत्नी रूपल मफतलाल ने मुख्यमंत्री को पुष्पमाला शाल श्रीफल देकर स्वागत किया। इस अवसर पर विशद भाई मफतलाल, रूपलबेन मफतलाल, पुत्री उर्विजा मफतलाल, पुत्र आदित्य विक्रम मफतलाल, ट्रस्टी डॉ बी के जैन, डॉ विष्णु जोबनपुत्रा,नंदाबल्लभ लोहनी, उषा जैन, भारती जोबनपुत्रा, दमयंती सेजपाल, रमाबहन हरियाणी समेत भारी संख्या में गुरुभाई बहन, विद्यार्थी, आचार्य एवं सदगुरु परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने रघुवीर मन्दिर एवं सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा विगत 50 वर्षों से भी अधिक समय से संपादित किये जा रहे मानव सेवा के कार्यों को सराहा।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button