SATNA TIMES:MP में भी हो शासकीय कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल, विधायक ने लिखा CM को पत्र


सतना।।मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर शासकीय कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की बहाल किये जाने की मांग की है। विधायक ने पत्र में उल्लेख कर लिखा है

कि चुकी आप संवेदनशील मुख्यमंत्री है और आप सभी वर्गों का समान रूप से ध्यान रखते है इसलिए प्रदेश में लाखों की संख्या में शासकीय कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाल किये जाने की लगातार मांग कर रहे है। राजस्थान सरकार द्वारा पुरानी पेंशन की बहाली किये जाने की घोषणा के बाद मध्यप्रदेश में भी यह मांग पुरजोर तरीके से मुखर हो रही है इसलिए कर्मचारियों के संरक्षण संवर्धन उनके हितों की रक्षा हेतु यह आवश्यक कदम होगा।

Exit mobile version