MP News: कमलनाथ के आमंत्रण पर उमा भारती का जवाब, बोली- राहुल गांधी को भारत जोड़ों कहने का अधिकार नहीं

उमा भारती ने एक के बाद एक ट्वीट के जरिए कहा कि धर्म के आधार पर देश का विभाजन कांग्रेस ने करवाया। देश में आपातकाल लगातार लोकतंत्र की हत्या की। भारत के इतिहास की सबसे बड़ी मॉब लिंचिंग 84 के सिख विरोधी दंगे थे। जिसमें कांग्रेस के नेताओं ने खुलेआम हजारों सिखों को मार डाला। देश की एकता का मूल मंत्र राम राज्य तथा राम का नाम है। कांग्रेस ने मनमोहन सरकार के समय रामसेतु पर हलफनामे में रामसेतु को ही नकार दिया था।

photo by google

उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस के कितने पाप गिनाऊ उन्होंने धर्म, जाति नस्ल के आधार पर देश को बांटने में कोई कसर नहीं रखी। मुझे आश्चर्य है कि ऐसी पार्टी का नेता भारत जोड़ों यात्रा कर रहा हैं।

भारती ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा का जवाब आने वाले लोकसभा के चुनाव में भारत की जनता इनको भारत छोड़ो से देगी। शायद एक भी सीट ना मिले। यही इनकी करतूतों की सजा होगी।

बता दें पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने प्रदेश की सत्ता में जातीय और क्षेत्रीय असंतुलन होने का बयान दिया था। इसको लेकर पूछे सवाल पर कमलनाथ ने शुक्रवार को समर्थन करते हुए कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया था।

Exit mobile version