MP News :नारी सम्मान योजना को मिल रहा है अटूट समर्थन, महिला जता रहीं हैं भरोसा – डॉ. रश्मि सिंह

सतना।। नागौद नगर पंचायत गढ़ीटोला में यूथ काग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉक्टर रश्मि सिंह द्वारा कांग्रेसी कार्यकर्ताओ के साथ नारी सम्मान योजना की पूरी अवधारणा को स्पष्ट करते हुए महिलाओं के फॉर्म भरवाए गए। जिसमें कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रत्येक महिला को 1500 रूपए प्रतिमाह एवं 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगाlजहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर अपना पंजीयन कराया है।

Image credit by social media

महिलाओं के पंजीयन की बढ़ती संख्या को देख इस बार लग रहा है कि भ्रष्टाचार की सरकार को कांग्रेस जमीदोंज कर देगी।नारी सम्मान योजना के पंजीयन शिविर में अपना पंजीयन कराने पहुंची महिलाओ ने बताया कि महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। कांग्रेस कमलनाथ जी ने जो आश्वासन दिया है उस आश्वासन के तहत हमें अपने घर चलाने में काफी सहूलियत मिलेगी।

इसे भी पढ़े – MP News :पड़ोसी निकला हैवान, 4 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म,8 घंटे के भीतर आरोपी के आशियाने पर चला बुलडोजर

इसी के चलते आज भी महिला सम्मान निधि का पंजीयन कराने पहुंची हैं। और कांग्रेस पार्टी कमलनाथ जी को ही मुख्यमंत्री बनाएगी। प्रमुख रुप से अंजू खान,श्रीकांत मिश्रा, रमसिया कुशवाहा, रामकिशोर सिंह, कामता सोनी, हीरेंद्र पटेल,आमीन खान, रहीश खान,नफील् खान, रशीद खान, मुबारक खान, इरसाद खान,नटबर खान, अल्फाज खान, सोनू खान, मो. अकील, राम औतार वर्मा आदि कांग्रेसी कार्यकर्ताओ उपस्थित रहें।

MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए  सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

Exit mobile version