मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

MP News :कांग्रेस पार्टी महिला सशक्तिकरण के लिए कृत संकल्पित-डाॅक्टर रश्मि सिंह

SATNA NEWS, सतना।। सतना जिले के नागौद बराज एवं रामपुर में नारी सम्मान अभियान डॉक्टर रश्मि सिंह एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता रामसुजन पाठक, दिनेश तिवारी, दुर्गेश विश्वकर्मा, श्रीकांत मिश्रा,कविता चौधारी, रामभगत कुशवाह, सियाशरण कुशवाह, भगवत कुशवाह, रतीभान सिंह, द्वारा प्रारम्भ कर नारी सम्मान योजना की पूरी अवधारणा को स्पष्ट करते हुए महिलाओं के फार्म भरवाए गए।

Photo by social media
Photo by social media

जिसकी शुरुआत मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने छिंदवाड़ा से की।जिसके तहत कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रत्येक महिला को 1500 रूपए प्रति माह एवं 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर रश्मि सिंह ने कहा कि काग्रेस सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए कृत संकल्पित है।भाजपा केवल महिला सशक्तिकरण का ढोल पीटती है वह इसे लेकर कभी गंभीर नहीं रही है।

इसे भी पढ़े – MP News: महाकाल के भक्तों पर सज्जन सिंह का विवादित बयान, भड़के संत समाज ने दिया ये चैलेंज, PM को लिखा पत्र

देश के इतिहास में प्रथम महिला प्रधानमंत्री प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रथम महिला स्पीकर देने वाली एकमात्र पार्टी कांग्रेस है जिसमें महिलाओं के दीर्घकालिक विकास क्रम में ऐतिहासिक भूमिका का निर्वहन किया है।प्रदेश की शिवराज सरकार पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने आरोप लगाते हुए कहा कि 20 साल से लगातार मुख्यमंत्री रहते हुए उन्हें अपनी बहनों की याद नहीं आयी।इसी अवधि में प्रदेश महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अत्याचार में देश में शीर्ष पर पहुंचा।स्वर्गीय इंदिरा गांधी को याद करते हुए कांग्रेस को महिलाओं को शुभचिंतक पार्टी बताया।

इसे भी पढ़े – MP Politics: पर्वतारोही मेघा परमार कांग्रेस में शामिल! पूर्व सीएम कमलनाथ के हाथों ली सदस्यता

कमलनाथ जी का वचन है महिलाओं को महीने में 1500 एवं ₹500 में सिलेंडर देने का। घोषणा नहीं है भाजपा सरकार की तरह ,कमलनाथ जी जो कहते हैं वह करते हैं कांग्रेसी रामसुजान पाठक ने उपस्थित जनों का आभार प्रदर्शन किया इस अवसर रामसुजान पाठक दिनेश तिवारी नितिन कुशवाहा रामफल कुशवाहा रामकेश कुशवाहा अनिल कुशवाहा ज्ञानी कुशवाहा सुरेन्द्र कुशवाहा कल्लू कुशवाहा चंद्रिका कुशवाहा जितेंद्र कुशवाहा आकाश विश्वकर्मा मंटू तिवारी महादेव कुशवाहा श्रीराम कुशवाहा व महिला पदाधिकारियों ने सभी महिलाओं के पंजीयन फार्म भरवाए।

अपने क्षेत्र की हर खबर पाने के लिए डाऊनलोड करे सतना टाइम्स एप

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button