MP : रीवा में ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष डॉक्टर रश्मि सिंह के मुख्य आतिथ्य में छत्रपति शम्भाजी महाराज जयंती समारोह हुआ सम्पन्न

सतना।।अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा जिला रीवा संभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्रम
छत्रपति शम्भाजी महाराज के जन्म जयंती के अवसर पर आज रीवा के देवतालाब मे भव्य समारोह का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।राष्ट्रमाता जिजाऊ मां के स्वराज संकल्प को पूरा करने वाले छत्रपति शिवाजी जी महाराज के पुत्र महा पराक्रमी छत्रपति शम्भाजी महाराज की 365 वीं जन्म जयंती के अवसर पर रीवा जिले (मप्र) के कार्यक्रम मे डॉ निर्मल कनाथे जी, प्रदेश अध्यक्ष (मप्र) मराठा सेवा संघ!! ने शंम्भाजी के जीवन के बारे मे विस्तार से प्रकाश डाला तथा तथा शिवाजी की माता जिजाऊ जी के द्वारा किए गए,मुख्य अतिथि : डॉ रश्मि सिंह जी : राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला मोर्चा) अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रीय महासभा सतना ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष ने छत्रपति शंम्भाजी की जीवन गाथा और माता जिजाऊ द्वारा सिखाए गए महिलाओ को कैसे देश, समाज की रक्षा के लिए हथियार चलाने की जरूरत पड़े तो सीखना है और चलाना है बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता: डॉ. यमुना सिंह जी से.नि. वरिष्ठ वैज्ञानिक: परमाणु ऊर्जा विभाग भारत सरकार ने किया एवं अपने विचार रखे।
इसी कड़ी मे वीर भगत सिंह सेवा संघ के प्रदेश महासचिव आदर्णीय अशोक प्रताप जी ने अपने विचार रखे और उन्होंने जोर दिया कि बिना कुरीतियों को त्यागे हम अपने विरूद्ध विचार वालो से जीत नही सकते।कार्यक्रम मे लगभग 300 लोग शामिल हुए और शम्भाजी महाराज के जीवनगाथा को सुन गौरवान्वित हुए। कार्यक्रम मे शामिल होने वाले वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजबिहारी पटेल जी जबलपुर आदर्णीय हीरालाल जी संभागीय अध्यक्ष मध्यप्रदेश कुर्मी क्षत्रीय महासभा ओर कार्यक्रम आयोजक, श्री आशीष रामलाल पटेल, जिला अध्यक्ष रीवा, कुर्मी क्षत्रीय महासभा, श्री मनोज पटेल जी जिला अध्यक्ष सीधी, कुर्मि क्षत्रीय महासभा, मातृशक्ति विमला पटेल, विद्यावती पटेल, डा बृजेश सिंह, सहायक प्राध्यापक श्री रामायण पटेल, मनोज सिंह जी, प्रदीप पटेल जी, बसंत पटेल जी, राजेन्द्र पटेल जी, सत्य नरायण जी, राजीव जी, चन्दमणि पटेल जी, अशोक पटेल, मनोज, श्रवण जी, अखिलेश जी देवास, पवन जी, दिनेश डायमंड, अखिलेश पटेल उपस्थित रहे। माइक संचालन आशीष जी द्वारा किया गया।