MP News :मोहन सरकार की महिला मंत्री प्रतिमा बागरी ने मध्य प्रदेश के सतना जिले को संभाग बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि रीवा संभाग का भौगोलिक क्षेत्र काफी बड़ा होने के कारण लोगों को प्रशासनिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए, उन्होंने सतना, मैहर और पन्ना को मिलाकर नया ‘सतना संभाग’ बनाने की मांग की है।
दरअसल मोहन सरकार की महिला मंत्री एवं राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर सतना जिले को संभाग बनाने की मांग की है।उन्होंने पत्र में लिखा है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के सतना प्रवास के दौरान सतना, मैहर एवं पन्ना जिले को एक नया संभाग सतना संभाग बनाये जाने का आग्रह किया गया था । क्योकि रीवा संभाग एवं सागर संभाग जिसमें कृमशः छः – छः जिले शामिल है, वह भौगोलिक दृष्टि से काफी वृहद क्षेत्र में फैले होने के कारण क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पडता है।
उन्होंने प्रेषित पत्र में आंगे लिखा है कि तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इसके निराकरण हेतु, सतना को संभाग बनाये जाने को त्वरित संज्ञान में लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश प्रदान किये थे।फिलहाल अब देखना होगा कि प्रदेश सरकार इस प्रस्ताव पर क्या फैसला लेती है।
अब तक एमपी में है 10 संभाग
मध्यप्रदेश में वर्तमान की बात करे तो वर्तमान में एमपी में 10 संभाग है।जिसमे रीवा, इंदौर,ग्वालियर, जबलपुर, नर्मदापुरम, सागर, भोपाल, शहडोल, उज्जैन और चंबल शामिल है। लेकिन सतना जिले को संभाग बनाने की मांग उठी है।अगर सतना संभाग बनता है, तो यह राज्य का 11वां संभाग कहलायेगा।