SATNA NEWS सतना।। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के सतना दौरे के दौरान मुलाकात कर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा ने मां शारदा देवी मंदिर में रोपवे में हुई किराया वृद्धि के विषय से अवगत कराते हुए उनसे हस्तक्षेप की मांग की है जिसे श्री सिंह ने गंभीरता से लिया है।वे पूर्व में भी इस सम्बद्ध में पत्राचार कर चुके हैं।
गौरतलब है कि बीते माह अचानक से देवी जी रोपवे किराए में हुई वृद्धि को लेकर मैहर ब्लॉक कांग्रेस ने एक बड़ा प्रदर्शन किया था।जिसे लेकर काफी गहमा गहमी हुई थी।अब इस लड़ाई को पूर्व मुख्यमंत्री मां शारदा भक्त दिग्विजय सिंह का भी समर्थन से इस लड़ाई को एक नया बल मिल चुका है।
यह भी ग़ज़ब का संयोग है। २५ जनवरी को शिवराज उर्फ़ मामा उर्फ़ मामू मैहर में माँ शारदा के दर्शन करते हैं और १ फ़रवरी को रोपवे का किराया ₹११६ से बढ़ा कर ₹१५० कर दिया जाता है। यह भी जानकारी मिली है कि रोपवे कंपनी के साथ भाजपा के नेताओं की साँठगाँठ हो चुकी है। भाजपा यानि भ्रष्टाचार। pic.twitter.com/vMpAHeNq5v
— digvijaya singh (@digvijaya_28) March 10, 2023
श्री दिग्विजय सिंह ने अपने निजी आई डी से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के पत्र को पोस्ट कर के शिवराज सरकार मामू के ऊपर निशाना साधा है जिससे यह लड़ाई और मजबूत होगी।कुल मिलाकर रोपवे प्रबन्धन के ऊपर संकट बादल छंटते नजर नहीं आ रहे हैं।