Maihar Accident News :माँ शारदा के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा

मैहर, मध्यप्रदेश।।रीवा(Rewa) से मैहर माँ शारदा(Maihar Maa Sharda) के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा बुलेरो वाहन रफ्तार तेज होने के चलते अनियंत्रित होकर हाइवे में पलट गया।मिली जानकारी के मुताबिक बुलेरो वाहन पलटने से वाहन सवार 8 लोग घायल हो गए जिनको आनन फानन में 1033 हाइवे टीम की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल मैहर भेजा गया है।

Photo credit by satna times

यह घटना मैहर के देहात थानां क्षेत्र के NH 30 ग्राम बरहिया के पास का मामला बताया जा रहा है। लोगो की मदद से घायलों को उपचार के लिये सिविल अस्पताल मैहर भेजा गया है जहा प्राथमिक उपचार के बाद रीवा रेफर कर दिया गया है जहां पर घायलों का उपचार जारी है।

Exit mobile version