मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

Satna News : जंगली जानवरों को पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में फसा तेंदुआ

SATNA NEWS सतना,अनुपम दाहिया।। परसमनिया पहाड़ी अंचल में नही रुक रहा जंगली जानवरों का शिकार आए दिन शिकारियों के जाल में फंसने से तेंदुए बाघ व अन्य जानवरों की हो रही है मौतें।(अपने क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबरें पाने के लिए डाऊनलोड करें satna times ऐप) नागौद वन परिक्षेत्र के गुढ़ा बीट में शिकारियों द्वारा बिछाए गए जाल में एक तेंदुए के फसने की खबर है। बताया गया यहां शिकारियों द्वारा जंगली जानवर को पकड़ने के लिए जाल लगाया था, लेकिन तेंदुआ फंस गया।

रात भर तेंदुआ जाल में फसा रहा। सुबह स्थानीय चरवाहों द्वारा तेंदुए के फसें होने की सूचना वनविभाग को दी गई । सूचना मिलने के कई घंटो बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू आपरेशन कर उसे सुरक्षित निकाला।अनुमान लगाया जा रहा है की जाल में तेंदुआ फस गया और जोर लगाया तो फंदे का खूंटी टूट उखड़ गई और तेंदुआ उसे लेकर यहां वहां फंदा निकालने के लिए प्रयास करने लगा। खूंटी और तार एक पेड़ से उलझ गया। गनीमत रही कि फंदा तेंदुए की गर्दन से कमर की तरफ खिसक गया, जिस कारण उसकी जान बची रही।

आए दिन मामले आ रहे सामने

विगत दिनों यहां कई ऐसी घटनाएं हो चुकी है सखौहा और महाराजपुर में शिकारियों के जल में फसने से तेंदुए की मौत हुई थी वही कुछ सप्ताह भर पहले परसमनिया निवासी विमल यादव की दो भैंसों की शिकारियों द्वारा शिकार करने गए करंट के जाल में फसने से मौत हो चुकी है । बावजूद कड़ी कार्यवाही न होने शिकारियों के हौसले बुलंद हैं।

Photo Social Media

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button