मनोरंजन

हिंदी तक नहीं बोल पाती थीं जाह्नवी कपूर, श्रीदेवी ने मीडिया के सामने उड़ाया था बेटी का मजाक

जाह्नवी कपूर की बोल्ड अदाओं और परियों से हुस्न के आज करोड़ों दीवाने हैं। जाह्नवी कपूर आज अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं और हाल ही में उन्होंने पापाराजी के साथ केक भी काटा था। फिल्म ‘धड़क’ के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर आज हिंदी फिल्मों की शान मानी जाती हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें हिंदी तक ठीक से बोलनी नहीं आती थी। जाह्नवी कपूर ने मीडिया के साथ बातचीत में ऐसी हिंदी बोली थी जिस पर उनकी मां जाह्नवी कपूर ने भी उनके मजे ले लिए थे।

हिंदी नहीं बोल पाती थीं जाह्नवी कपूर
जाह्ववी कपूर के बर्थडे पर हम आपको उनका ये थ्रोबैक वीडियो दिखा रहे हैं जिसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह कितनी ज्यादा बदल गई हैं। अपनी मां के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में जाह्नवी कपूर काफी बल्की नजर आ रही हैं और जब एक रिपोर्टर ने हिंदी में सवाल किया तो जाह्नवी कपूर ने कहा, ‘हिंदी में? आई डोन्ट… जी मुझे अभी पता नहीं मैं अभी स्कूल में पढ़ाई कर रही हूं और…’ जाह्नवी को यूं लड़खड़ाते देख उनकी मां ने कमान संभाली।

मां श्रीदेवी ने मीडिया के सामने उड़ाया था मजाक
जाह्नवी कपूर के हाथ से माइक छीनते हुए श्रीदेवी ने कहा, ‘प्लीज उससे हिंदी मत बुलवाओ।’ फिर श्रीदेवी ने जाह्नवी कपूर की तरह ही लड़खड़ाती हिंदी में बताया कि कैसे उनकी बेटी के लिए हिंदी बोलना बहुत मुश्किल है। जाह्नवी कपूर का ये वीडियो काफी पुराना है जब वह सिर्फ 15 साल की थीं। जाह्नवी कपूर ने अपनी मां के साथ ये कॉन्फ्रेंस एक मैगजीन के कवर पर उनके साथ छपी फोटो के बाद की थी।

लुक्स और एक्सेंट पर बहुत की मेहनत
जाह्नवी कपूर की टूटी-फूटी हिंदी सुनकर खुद श्रीदेवी ही अपनी बेटी के मजे लेने लगी थीं। श्रीदेवी ने कहा कि आप उससे हिंदी बुलवाएंगे तो वह गलतियों के सिवा कुछ नहीं बोलेगी। तब से लेकर अभी तक जाह्नवी कपूर ने बहुत ग्रूम किया है और अपने लुक्स के अलावा अपनी हिंदी और बाकी चीजों पर भी उन्होंने काफी मेहनत की है। जाह्नवी कपूर के बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही उनकी मां श्रीदेवी का निधन हो गया था। मालूम हो कि साल 2018 में बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की मौत हो गई थी।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button