Javeria Sameer Love Story: सीमा हैदर के बाद सरहद पार से आया एक और प्यार, 5 साल के इंतजार के बाद मिला वीजा

Javeria-Sameer Love Story :एक समय सीमा पार प्रेम कहानियां फिल्मों में खूब दिखाई जाती थीं और खूब पसंद भी की जाती थीं। लेकिन अब असल जिंदगी में भी ऐसी प्रेम कहानियां सामने आने लगी हैं. कुछ समय पहले सीमा हैदर नाम की महिला प्यार की खातिर पाकिस्तान से भारत आई थी और अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है.

Image credit by social media

सीमा हैदर के बाद अब जवेरिया खानम नाम की पाकिस्तानी महिला अपने प्रेमी समीर खान से शादी करने के लिए मंगलवार को अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत पहुंच गई है। इन दिनों उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है?


इसे भी पढ़े – Latest Jewelry trends 2023 : jewelry के ये ट्रेंडी डिजाइन है बेस्ट, आप भी जरूर करें ट्राई


जावेरिया खानम कराची की रहने वाली हैं और वह अपने मंगेतर से शादी करने मंगलवार को भारत पहुंची हैं। उनकी मानें तो वह अपने परिवार की मर्जी से भारतीय युवक से शादी करने जा रही हैं और परिवार वालों ने उन्हें खुशी से विदा किया है। समीर कोलकाता में रहते हैं और दोनों की शादी में वहीं हो सकती है। जावेरिया ने बताया कि उनकी और समीर की बातचीत कोविड के दौरान शुरू हुई थी और धीरे-धीरे दोनों की बातचीत और दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों 5 साल से रिलेशनशिप में हैं और 2024 की शुरुआत में शादी कर सकते हैं।

Image credit by social media

जावेरिया ने किया भारत सरकार का शुक्रिया

जावेरिया ने मीडिया से बातचीत के दौरान भारत सरकार को वीजा के लिए शुक्रिया कहा। उन्हें 45 दिन का वीजा मिला है। जावेरिया ने एक बार पहले भी वीजा के लिए अप्लाई किया था लेकिन तब उनका वीजा (बिना वीजा घूम सकते हैं ये आईलैंड्स) कैंसिल हो गया था। बता दें कि दोनों की पहले ही सगाई हो चुकी है। समीर भी जावेरिया के भारत आने से काफी खुश हैं.

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

 

Exit mobile version