सतना से बाबा बैद्यनाथ के लिए जत्था रवाना,हर हर महादेव जयकारे के साथ सतना से निकले कांवरिया

सतना।।। सावन मास में देश के कोने-कोने से कांवरियों का जत्था बाबा धाम बैद्यनाथ धाम पहुंचता है। हर साल यहां से देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु और कांवरिया बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए एकजुट होते हैं। इस पावन बेला में सतना से भी श्रद्धालुओं का एक जत्था निकल चुका है।

कावरियों का यह जत्था सतना स्टेशन से बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। इस यात्रा की शुरुआत बिहार से उत्तरायन गंगा जी से जल लेकर 105 किलोमीटर पैदल चलते हुए झारखंड स्थित बाबा धाम में भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करते है।कवर यात्री राजेश दुबे दूसरी बार जा रहे है। उन्होंने बताया कि 105 किलोमीटर की पदयात्रा लगभग 3 दिनों में पूर्ण होती है। रास्ते मे नदी पहाड़ व जंगल इत्यादि पार करते हुए भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करते हुए दर्शन करते है।सतना से हर साल बाबा धाम पहुंचने वाले प्रेमनगर निवासी अजय दुबे अज्जू ने बताया कि हम 14 वर्षो से जा रहे है। कोरोना काल के कारण 2 वर्षो से यात्रा नही हो पाई है। सावन मास शुरू होने के पहले ही वे बाबाधाम वैद्यनाथ के दर्शन के लिए निकल जाते हैं। सावन मास के पहले दिन भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने के साथ ही सभी के खुशहाली और तरक्की के लिए उनकी आराधना करते हैं। इस समय बाबा का दरबार बहुत ही मनोहारी होता है। दरबार की छटा देखने लायक होती है। लोग देश विदेश से छटा को देखने पहुंचते हैं।सतना में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार , रामरुचि गुप्ता, पंकज गुप्ता, आदि लोगो ने कांवरिया यात्रियों को फूल माला पहनाकर रवाना किये।सतना से रवाना रामजी पाठक,महेश गुप्ता, अरुण दुबे, अतुल विश्वकर्मा, बेटू मिश्रा, आदि लोग शामिल हैं।

Exit mobile version