मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

एमपी में चुनाव को देखते हुए जंगलों में दस्यु गिरोहों की सुगबुगाहट।पुलिस ने जंगल में चलाया सघन कांबिंग अभियान

सतना।। मध्य प्रदेश में आगामी कुछ महीनों के बाद होने वाले विधान सभा चुनाव को देखते हुए चित्रकूट विधान सभा क्षेत्र के जंगली इलाकों से एक बार पुनः दस्यु गिरोहों की सुगबुगाहट सुनाई देने लगी है।मध्य प्रदेश के सतना जिला स्थित चित्रकूट विधान सभा का क्षेत्र सदैव से दस्यु प्रभावित इलाकों में जाना जाता रहा है।लेकिन पिछले कुछ वर्षों के दौरान लगातार बड़े दस्यु गिरोहों के खात्मे के बाद इस क्षेत्र में शांति का माहौल बन पाया था।लेकिन चुनावों के दौरान अक्सर नए नए दस्यु गिरोहों का उदय होना इस क्षेत्र के लिए आम बात रही है।

एमपी में चुनाव को देखते हुए जंगलों में दस्यु गिरोहों की सुगबुगाहट।पुलिस ने जंगल में चलाया सघन कांबिंग अभियान
Image credit satna times

यूपी के बांदा और चित्रकूट जिलों से लगती मध्य प्रदेश के सतना जिले की जंगली सीमा का क्षेत्र सदैव से दस्यु प्रभावित रहा है।यूपी और एमपी के इन जिलों में तमाम राजनैतिक दलों के नेता चुनावों में दस्यु गरोहों के सहारे सत्ता की सीढ़ी चढ़कर संसद और विधान सभाओं तक भी पहुंचते रहे हैं।

इसे भी पढ़े – MP News : रीवा लोकायुक्त ने 6,000 रुपये रिश्वत लेते रोजगार सहायक को दबोचा,इस काम के लिए मांगी थी रिश्वत

आम आदमी पार्टी नेता अवध बिहारी मिश्रा बताते हैं कि चित्रकूट विधान सभा क्षेत्र सदैव से दस्यु प्रभावित रहा है।यहां से अक्सर डकैतों के फरमान से नेता चुनाव जीतते रहे हैं। पिछले लगभग तीन साल से क्षेत्र में शांति का माहौल था। लेकिन चुनाओँ को देखते हुए नेताओं के संरक्षण में नए नए दस्यु गिरोहों का उभार भी होता रहा है। बीते समय मे कोई भी नेता यहां लोकप्रियता के दम पर चुनाव नहीं जीता है। केवल दस्यु गिरोहों का सहयोग लेते हुए धनबल,बाहुबल और शराब के बल पर राजनैतिक दलों के नेता चुनाव जीतते रहे हैं।पुलिस द्वारा जंगलों में कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन इस पर कड़ाई से रोक लगाई जानी चाहिए।

इसे भी पढ़े – MP News :ऊर्जा मंत्री ने देर रात ग्वालियर का दौरा कर बिजली आपूर्ति की हकीकत देखी, कहा …

एसडीओपी चित्रकूट आशीष जैन द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि यूपी से लगती सीमा क्षेत्र में नए दस्यु गिरोहों की आहट सुनाई देने के चलते बरौंधा और चित्रकूट थाना क्षेत्रों के जंगली इलाकों में पुलिस द्वारा कांबिंग अभियान शुरू किया गया है।जिसके लिए चार टीमें गठित की गई हैं।साथ ही वर्तमान समय में तेंदू पत्ता की तुड़ाई का सीजन भी चल रहा है।इस समय में सदैव देखा गया है कि जंगलों में दस्यु गिरोहों का उभार होता है।ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों से भी पुलिस को जानकारी दिए जाने की अपील की गई है।

MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए  सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

Arunesh Singh Beeru

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत! समाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, क्राइम, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयो पर खबर लिखने का अनुभव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button