लेटेस्ट न्यूज़

SATNA TIMES: फटाफट दही जमाना है तो अपनाएं ये ट्रिक्स, 2 घंटे में जम जाएगा बाजार जैसा कर्ड

भारतीय घरों में दही खाने का जरूरी हिस्सा है। गर्मियां आते ही इसकी डिमांड और बढ़ जाती है। दही टेस्ट में तो अच्छा होता ही है इसकी न्यूट्रीशनल वैल्यू भी काफी होती है।

आप इससे रायता, दहीवड़ा, दही के आलू और लस्सी बना सकते हैं। साथ ही कई लोग खाने के साथ सादा या चीनी वाला दही शौक से खाते हैं। दही की खपत घर पर ज्यादा होती है तो इसे घर पर जमाना ही बेस्ट है। कई बार लोगों को शिकायत रहती है कि उनका दही बाजार जैसा नहीं जमता। वहीं कभी-कभी दही की अचानक जरूरत पड़ जाती है तो लगता है कि यह फटाफट जम जाए। इसके लिए आप यहां कुछ ट्रिक्स सीख सकते हैं।

ऐसे जमाएं फटाफट गाढ़ा दही

अगर आप चाहते हैं कि दही एकदम मलाईदार गाढ़ा जमे तो इसके लिए आप फुल फैट मिल्क इस्तेमाल कीजिए। जब आप इसमें दही का जामन डालें तो दूध में अच्छी तरह से मिलाएं। आप चम्मच लेकर इस जामन को दूध में मिक्स करें। अब दो कटोरे लें। इनमें 6-7 बार दूध इस बर्तन से उस बर्तन में पलटें। ऐसा करने से दही जल्दी जमना शुरू हो जाता है.

अगर आपके पास इलेक्ट्रिक हैंड ब्लैंडर या मथानी है तो दूध को मथकर झागदार कर लें। दही जमाने के लिए हमेशा गुनगुना दूध इस्तेमाल करें। अगर सर्दियां हैं तो थोड़ा ज्यादा गरम कर लें। 


-आपने बाजार में भी देखा होगा कि दही मिट्टी के बर्तन में बढ़िया जमता है। बेस्ट रिजल्ट के लिए मिट्टी के बर्तन में दही जमाएं।

अगर आप चाहते हैं कि दही जल्दी जमे तो इसमें डंठल सहित हरी मिर्च डाल दें। ऐसा करने से फर्मेंटेशन की क्रिया जल्दी शुरू हो जाती है। 


-फटाफट दही जमाने के लिए एक कैसरोल में थोड़ा गर्म पानी डालें। इसमें दही वाला बर्तन रख दें और इसको बंद कर दें। अगर आपका मिट्टी का बड़ा बर्तन है तो किसी बड़े बर्तन में पानी गर्म करके इसमें दही वाला बर्तन रखें। इसे ऊपर से ढंक दें। दही को बार-बार खोलकर न देखें। करीब 2 घंटे बाद चेक करें।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button