14 अप्रैल से इन 3 राशि वालों का जगेगा सोया भाग्य, सूर्यदेव की कृपा से बनेंगे तरक्की के योग

Sun Transit 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि में गोचर करता है। ग्रह का राशि परिवर्तन कुछ राशि वालों के लिए शुभ साबित होता है, जबकि कुछ राशि वालों को कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। प्रतिष्ठा व साहस के कारक सूर्यदेव 14 अप्रैल को अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य का संबंध पिता व मान-सम्मान से होता है। जानें सूर्य राशि परिवर्तन का किन 3 राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ-

1. मिथुन- सूर्य गोचर मिथुन राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा। सूर्य ग्रह आपके 11वें भाव में गोचर करेंगे। जिसे आय व लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। आय के नए साधन बनेंग। व्यापार में आकस्मिक लाभ के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अच्छा है। मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध देव हैं। बुध व सूर्य के बीच मित्रता का भाव है, इसलिए यह गोचर आपके लिए शुभ साबित होगा।
2. कर्क- कर्क राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर आपके लिए शुभ साबित होगा। सूर्य आपकी राशि के दशम भाव में गोचर करेगा। दशम भाव को नौकरी व करियर का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को प्रमोशन व इंक्रीमेंट मिल सकता है। इस समय आपकी कार्यशैली में सुधार आएगा। व्यापार में धन लाभ के योग बनेंगे। कर्क राशि वालों पर चंद्रमा ग्रह का आधिपत्य है। चंद्र व सूर्य के बीच मित्रता का भाव है। इसलिए आपके लिए सूर्य गोचर लाभकारी साबित होगा।
3. मीन– मीन राशि वालों के 14 अप्रैल से शुरू होगा। सूर्य देव आपके दूसरे भाव में गोचर करेगा, जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इस समय आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस समय आपको नौकरी का नया प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।