समाजसेवी देवेंद्र द्विवेदी नियुक्त हुई BJYM के जिला मंत्री

रीवा।। समाजसेवी जय महाकाल सेवा संघ के अध्यक्ष श्री देवेंद्र द्विवेदी जी का सक्रिय राजनीति में हुआ पदार्पण, भारतीय जनता युवा मोर्चा रीवा जिला मंत्री का पदभार संभाला।

देवेंद्र द्विवेदी जी के नए दायित्व ग्रहण करने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं पर भारी उत्साह देखने को मिला, प्रिंस उपाध्याय, अंशु त्रिपाठी, विनय तिवारी, राहुल कुशवाहा, राज राखन पटेल, अवधेश सिंह, पंकज मिश्रा, राजीव शर्मा, रावेंद्र द्विवेदी, राज द्विवेदी, प्रदीप गौतम सुमन, ओंकार श्रीवास्तव, प्रदीप यादव, अमित सिंह इत्यादि सामाजिक क्षेत्र एवं रीवा के गणमान्य जनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयां व शुभकामनाएं प्रेषित की।श्री देवेंद्र द्विवेदी जी ने नए दायित्व मिलने पर पूर्व मंत्री व रीवा विधायक श्री राजेंद्र शुक्ल जी, सांसद जनार्दन मिश्रा जी, सेमरिया विधायक के. पी. त्रिपाठी जी, महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी जी, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री अजय सिंह जी, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व महाराजा ग्रुप चेयरमैन श्री देवेंद्र सिंह जी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री विकास मिश्रा जी, जिला महामंत्री श्री नरेंद्र शर्मा जी का आत्मीय आभार व्यक्त किया।