उत्तरप्रदेश

कांग्रेस ने सद्भावना मिलन समारोह में होली एवं शबे बारात की शुभकामनाएं दी


रामनगर 18 मार्च। कांग्रेस कमेटी रामनगर द्वारा होली एवं शबे बारात पर्व पर सद्भावना मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं विश्वकर्मा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अशोक विश्वकर्मा जी का मुख्य अतिथि के रूप में नगर आगमन पर काग्रेस कमेटी की ओर से

भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर क्रमशः पूर्व जिला महामंत्री श्री बिपीन सिंह जी, संजय सिंह जी सेवानिवृत्त वी०डी०
ओ श्री हीरालाल जी सभासद श्री राजेंद्र गुप्ता जी एवं श्री सतीश चंद्र श्रीवास्तव जी के आवास पर भव्य होली मिलन एवं शबे बारात सद्भावना समारोह संपन्न हुआ। इस मौके पर मुर्तजा भाई ने काव्य पाठ किया। उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर तथा गले मिलकर शुभकामना एवं मुबारकबाद दी। कार्यक्रम का संचालन नगर
अध्यक्ष शमशाद खान ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव सरदार सतनाम सिंह जी जिला महामंत्री श्री
विपिन सिंह जिला महामंत्री श्री राजेंद्र गुप्ता सुरेश विश्वकर्मा संजय सिंह हीरालाल सतीश श्रीवास्तव मनोज सिंह अनिल सिंह हाफिज शरीफ साहब महिला सभा के नगर अध्यक्ष श्रीमती रंजना गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button