मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

गुजरात की तर्ज पर हो सत्ता और संगठन में परिवर्तन : मैहर विधायक

सतना।।मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पत्र लिखकर गुजरात की तर्ज पर सत्ता और संगठन में अमूलचून परिवर्तन किए जाने की मांग उठाई है। विधायक त्रिपाठी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में जिस तरह का उम्दा प्रदर्शन कर सत्ता में काबिज हुई वह परिवर्तन की ही देन है। विंधायक त्रिपाठी ने कहा कि इसी तरह मध्यप्रदेश में चुनाव के पूर्व सत्ता और संगठन में परिवर्तन कर बीजेपी बड़ी जीत के साथ एकबार पुनः प्रदेश की सत्ता पर काबिज हो सकती है।

उन्होंने कहा कि आकलन कर आम कार्यकर्ता को महत्व दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारे जैसे छोटे कार्यकर्ता जो हमेशा से पार्टी के हितों के लिए चिंतन करते है ऐसे तमाम कार्यकर्ताओ को अहमियत देते हुए एक बड़ा फेर बदल कर एक नए युग की सुरुआत किये जाने की आवश्यकता है जिससे मध्यप्रदेश भी जीत का नया इतिहास कायम कर सके।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button