CBSE 12th Result 2024 : सीबीएसई बोर्ड ने जारी किए 12वीं के परिणाम, 87.98% छात्रों ने पास की परीक्षा, यहां देखे अपना रिजल्ट

CBSE Board Class 12th Result 2024 (Out): सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 12वीं के परिणाम 2024 घोषित कर दिए हैं। कक्षा 12वीं के तीनों स्ट्रीम- साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के परिणाम की घोषणा एक साथ आधिकारिक वेबसाइट पर की गई है। सीबीएसई बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए छात्र अपने परिणाम वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा, छात्र अपने सीबीएसई कक्षा 12वीं के स्कोर डिजिलॉकर पर भी देख सकते हैं।

Cbse result 2024

कैसा रहा सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024?
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम में इस साल कुल पास प्रतिशत 87.98% दर्ज किया गया है।

सीबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम जांचने के लिए आवश्यक लॉगिन विवरण ये हैं-

सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम 2024 कैसे चेक करें?
सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम 2024 चेक करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें।

  1. सीबीएसई की वेबसाइट cbseresults.nic.in खोलें।
  2. होमपेज पर उपलब्ध कक्षा 12वीं परिणाम 2024 पर जाएं।
  3. अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
  4. लॉग इन करें और अपने अंक जांचें।
  5. अंक जांचने के बाद रिजल्ट डाउनलोड करें।
  6. भविष्य में उपयोग के लिए रिजल्ट सेव करें।

सीबीएसई कक्षा 12वीं टॉपर्स लिस्ट 2024
सीबीएसई 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स की सूची प्रकाशित नहीं करेगा।

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा कब हुई?
बता दें कि सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित की गईं थी। लगभग 39 लाख उम्मीदवार कक्षा 10, 12 की अंतिम परीक्षा देने के पात्र थे।

सीबीएसई बोर्ड परिणाम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Exit mobile version