अंकिता विश्वकर्मा बनी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला मंत्री,विश्वकर्मा समाज सहित जिले में खुशी की माहौल

छतरपुर।।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से एवं भाजपा संभागीय प्राभारी मुकेश चतुर्वेदी जी की सहमति एवं भाजपा जिला प्राभारी अवधेश नायक की सहमति

एवं भाजपा जिला अध्यक्ष मलखान सिंह की अनुशंसा पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह यादव ने छतरपुर जिले में पदाधिकारियो की घोषणा की है। जिसमें अंकिता विश्वकर्मा को छतरपुर जिले का जिला मंत्री बनाया गया है। जिससे छतरपुर शहर में हर्ष की लहर है, साथ ही विश्वकर्मा समाज ने भी जोरो शोरो से बधाई दी है।

Exit mobile version