Aks के डॉ. अशोक कुमार भौमिक को शिक्षक श्री अवार्ड ,नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति द्वारा होंगे पुरुस्कृत

सतना।। नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानन्द झा ,पूर्व न्यायाधीश नेपाल सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अर्न्तराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस 05 सितम्बर 2023 को शिक्षक सम्मेलन एव विचार प्रजेंटेशन में एकेएस के डॉ.अशोक कुमार भौमिक संचालक ,पौध संरक्षण,डीन,जो ज.ने.कृ.विवि,जबलपुर से सेवा निवृत्त हैं उनको मध्यप्रदेश शिक्षक श्री अवार्ड से सम्मानित करेगें। मंच के सचिव लालबहादुर ने बताया कि मंच को प्राप्त 1735 प्रस्ताव पत्रो में से डॉ. अशोक कुमार भौमिक का चयन कर्म स्थली से विकास तक सेवा कार्यों का अवलोकन एवम अनवरत परिश्रम पर चयन किया गया है।

IMAGE CREDIT BY SATNA TIMES

भारत-नेपाल सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन में भारत-नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुर्नउत्थान हो, भारत पुनः वैदिक कालीन जगत गुरु के आसन पर पद स्थापित हो, भारत को सुरक्षा परिषद् में विटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता दिलवाने के उद्देश्य से सदस्य राष्ट्रो का नैतिक समर्थन की आशा में चलाया जा रहा अभियान भारत की शक्ति प्रतिष्ठा, पंचशील सिद्धान्त पर अपने विचार प्रजेटेशन भी करेंगे। 22 राष्ट्र भारत,नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान,अल्जीरिया, एंगोला,आस्ट्रिया,क्रोटिया,फिन लैण्ड, फिन्नीश, जर्मन, ईराक, इजराइल,मेकडोनिया, मोरक्को, नीदरलैण्ड, नाईजीरिया, नार्वेजियन रोमानिया,रायल डेनिश, तुनिशियाँ के राष्ट्रध्वज सम्मेलन के साक्षी रहेंगें।

इसे भी पढ़े – Satna News :मतदान केन्द्र पर अनुपस्थित पाये गये 20 बीएलओ को अपर कलेक्टर ने थमाया नोटिस

प्रतिभाओं के सम्मान में रात्री भोज के कार्यक्रम में भारत सरकार के प्रतिनिधी सम्मलित होगें ।सम्मेलन में 21 प्रतिभाओ का शिक्षक रत्न, 51 प्रतिभाओ को शिक्षक श्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा सम्मानित किया जाएगा।उन्हें नेपाल राष्ट्र की टोपी, मेडल, शाफा, अभिनन्दन पत्र, स्मृति चिन्ह ,मुख्य अतिथी महामहिम प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल के कर कमलो द्वारा मंच पर प्रदान किया जायेगा। अगली कड़ी में सम्मानित प्रतिभाओ को नेपाल में 28 से 30 दिसम्बर को आयोजित सार्क सदस्य राष्ट्रों के सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन में संयोजक महावीर प्रसाद टोरडी, विशिष्ठ सलाहकार प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल द्वारा पीले चावल देकर सम्मान किया जाएगा। दी इण्डियन सोसाईटी ऑफ इंटरनेशनल लॉ, नई दिल्ली के मुख्य द्वार पर सम्मानीय शिक्षको का तिलक,बैज लगाकर सांस्कृतिक शिष्टमण्डल सदस्यों द्वारा अगवानी की जायेगी।

MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

Exit mobile version