मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

Satna News : सतना गरीबों के लिए सौगात , सेवा संकल्प कपड़ा बैंक से शुरू हुआ वस्त्र वितरण

सतना।। सेवा संकल्प से कपड़ा बैंक द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच गर्मी के कपड़ों का वितरण किया गया। कपड़ा बैंक के सदस्यों द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े गरीब परिवार के बच्चे , बुजुर्ग पुरुष एवं महिलाओं के बीच 200 जोड़ी कपड़ों का वितरण किया गया। क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष फेरूमल तोलवानी ने कहा कि हमें अपने पुराने कपड़ों से जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। इससे हमारे कपड़े का सदुपयोग होगा और

जरूरतमंदों को काफी राहत मिलेगी। इस मौके पर क्लॉथ मर्चेंट के मंत्री संदीप जैन , राजेश लालचंदानी , केशव माखीजा , शंकर सेनानी , पवन दुधानी , किशोर सेवानी , सुरेश बड़ेरिया , सतीश वर्मा , घनश्याम सोनी , संजय गुप्ता , राजकुमार शुक्ला , श्याम लाल गुप्ता श्यामू , गीता सिंह , सुनीता साहनी , रेखा सिंह , नारायणचंद त्रिपाठी, अन्नू अग्रवाल , अनिल अखिलेश पांडेय मौजूद थे।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button