SATNA TIMES : 25 वर्षीय विवाहिता को खिलाया जहर, 3 साल पहले हुआ था विवाह,पति के ऊपर जहर खिलाने के लगा आरोप

सतना।।मामला है सतना जिले का जहां सतना जिले के उतैली निवासी विवाहिता पूनम त्रिपाठी की माँ ने पति सौरव त्रिपाठी के ऊपर जहर खिलाने का आरोप लगाया है।

विवाहिता पूनम त्रिपाठी की माँ ने बताया कि पति सौरव त्रिपाठी गांजा कोरेक्स का गोरख धंधा करता है जिसको लेकर घर में दोनों में विवाद भी हो रहा था, वही विवाहिता की मां ने बताया कि आज मेरी लड़की न्यायालय पेशी में जा रही थी

https://satnatimes.in/wp-content/uploads/2022/02/VID-20220222-WA0074.mp4
पीड़ित की माँ

तभी बस स्टैंड में सौरभ त्रिपाठी ने हमारी लड़की को जहर खिलाया। विवाहिता को जिला अस्पताल सतना लाया गया है जहाँ विवाहिता का इलाज चालू है,वहीं कोलगंवा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Exit mobile version